यूथ कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर बांटे पौधे

जिला व विधानसभा यूथ कांग्रेस इकाई की तरफ से वीरवार को ललहेड़ी रोड चौंक पर एक समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2020 06:30 AM (IST)
यूथ कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर बांटे पौधे
यूथ कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर बांटे पौधे

जासं, खन्ना : जिला व विधानसभा यूथ कांग्रेस इकाई की तरफ से वीरवार को ललहेड़ी रोड चौंक पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर यूथ कांग्रेस की तरफ से लोगों को पौधे बांटे गए। यूकां के जिला इंचार्ज प्रभदीप सिंह ग्रेवाल, जिला यूकां प्रधान अमित तिवारी और खन्ना विधानसभा यूकां प्रधान अंकित शर्मा विशेष तौर से शामिल हुए।

तिवारी और शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी नए भारत के निर्माता थे। उनके जन्मदिन पर पर्यावरण सुरक्षा का यह अभियान शुरू करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर जिला महासचिव आशीष गर्ग, अनमोल पुरी, डेविड शर्मा, खन्ना सचिव विजय मोदगिल, खन्ना सचिव बलराम मिड्डा, जिम्मी मल्होत्रा, लक्की रतन, विकास गुप्ता, हरिदर हैरी, गोल्डी शर्मा, कौशल गिल भी मौजूद रहे। युकां ने राजीव गांधी की याद में बांटे पौधे

जगराओं : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती पर युवा कांग्रेस लीडरशिप ने जिला प्रधान लक्की संधू और मनी गर्ग की अगुवाई में 300 के करीब फलदार, फूलदार और औषधि के पौधे बांटे। इससे पहले जिला प्रधान संधू और मनी गर्ग के साथ युवा टीम ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। इस दौरान गर्ग ने कहा कि राजीव गांधी के शासनकाल के दौरान देश बुलंदियों को छुआ है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही पूर्ण विकास संभव है। राजीव गांधी ने हमेशा देश वासियों को प्यार और सद्भावना से रहने का संदेश दिया। इस दौरान सदस्यों की ओर से जामुन, नींबू, आम, पपीता, बबूल, अशोक के पौधे बांटे गए। मौके पर युवा कांग्रेस के सदस्य हरमन गालिब, सरपंच चरनप्रीत सिंह, सरपंच दीपा गुरुसर, सरपंच जसवीर सिंह, नंबरदार जसवंत मोही, सांझ चौधरी, विक्की, हीरा सिंह, गग्गी गालिब, योधा पहलवान, प्रदीप नानकसर मौजूद थे। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती पर रोपे 400 पौधे लुधियाना : पर्यावरण संरक्षण को लेकर वीरवार को युवाओं ने राजीव गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 400 पौधे लगाए। समारोह में विधायक संजय तलवाड़ मुख्य तौर पर पहुंचे। तलवाड़ ने कहा कि युवाओं का पौधारोपण अभियान सराहनीय है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद में पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्थक कदम उठाना राष्ट्रहित में है। मौके पर लखविदर चौधरी, गगनदीप मेहता, अंश वैद्य, दीपांशु शर्मा, लभी संगीर, हनी कुमार, साहिल वैद्य, कमल मेहरा, गौतम शर्मा, निखिल कुमार, आदित्यपाल सिंह, मनी वर्मा, पार्थ अरोड़ा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी