पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने मनाया तीज

सावन में जगराओं के मोहल्ला मल्होत्रा में तीज समारोह आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता पूनम सिगला ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 06:45 AM (IST)
पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने मनाया तीज
पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने मनाया तीज

जासं, जगराओं : शहर के मोहल्ला मल्होत्रा में शनिवार को तीज समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूनम सिगला ने की। तीज समारोह में पारपरिक वेशभूषा में सज कर महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया। इस मौके पर सदस्यों में तीज परंपरा से संबंधी क्विज प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें पंजाबी मुटियार के हार-श्रृंगार, वेशभूषा व तीज के मुख्य पकवानों से संबधित जानकारी सवालों के जरिए सांझी की। फिर महिलाओं में सोहणी पंजाबन, बेस्ट स्माइल, बेस्ट वॉक, बेस्ट मेहंदी व बेस्ट वेशभूषा की प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बेस्ट स्माइल का खिताब पूनम सिगला, बेस्ट ड्रेस का मुस्कान मल्होत्रा, बेस्ट मेहंदी का सुनीता मल्होत्रा, सोहणी पंजाबन का खिताब शिवानी ने जीता। इसी दौरान महिलाओं में म्यूजिकल चेयन, वन मिनट गेम, स्पून-लैमन और सुई-धागा प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें महिलाओं ने ढेरों ने पुरस्कार जीते। इस मौके पर मल्होत्रा क्लब की प्रधान पूनम सिगला ने बताया कोरोना वायरस के मद्देनजर समारोह में सदस्यों की गिनती सीमित रखी थी और सदस्यों के खाने-पीने के लिए होम-मेड व्यंजन व फूड का प्रबंध था। इसी दौरान पूनम सिगला की ओर से सदस्यों को मास्क बांटे गए और हरेक को अपने घरों में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए टिप्स भी दिए गए। इस मौके पर गरिमा सिगला व भारती ने कैसे रखे बचाव संबंधी स्किट भी पेश की। अंत में मल्होत्रा क्लब की ओर से सभी उपस्थित सदस्यों को आकर्षक गिफ्ट हैंपर भी दिए गए। इस मौके पर पूनम सिगला, सुनीता मल्होत्रा, रश्मी सिगला, मुस्कान मल्होत्रा, गरिमा सिगला, सिम्मी मल्होत्रा, सुनीता मल्होत्रा, रेणू रैना, शिवांगी चड्ढा, सीमा वर्मा, दीपिका, हिमानी, नीतू जैन, निशा, भारती सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। समारोह के अंत में सदस्यों ने नोक नृत्य गिद्दा पेश किया।

chat bot
आपका साथी