लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती समेत दाे लोग लापता, परिजनाें ने जताई अगवा करने की आशंका

शहर में विभिन्न जगहों से युवती समेत दो लाेग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनाें नवे आशंका जताई है कि आरोपितों ने उन्हें अगवा करके बंधक बना रखा है। शहर में इससे पहले भी अपहरण के कई मामले पुलिस थानाें में लंबित पड़े हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 02:26 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 02:26 PM (IST)
लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती समेत दाे लोग लापता, परिजनाें ने जताई अगवा करने की आशंका
लुधियाना में युवती समेत दो लाेग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। शहर में विभिन्न जगहों से युवती समेत दो लाेग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के साथ एक अज्ञात को भी नामजद करते हुए दो केस दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आराेपिताें काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने अमरपुरा की गली नंबर 1 निवासी हरचरण सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 3 अक्टूबर को उसका भाई स्वर्ण सिंह (39) घर से चिंतपूर्णी माता के दर्शन के लिए गया था। मगर लौट कर वापस नहीं आया। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

थाना दुगरी पुलिस ने दुगरी फेस-1 स्थित एमआइजी फ्लैट्स निवासी परमिंदर सिंह की शिकायत पर गुजरात के वलसाड़ स्थित कोटेश्वर सदर वापी नेहरु स्ट्रीट निवासी मयंक अग्रवाल तथा मीना के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 16 नवंबर को उसकी बहन काजल (22) घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई।

आरोपित से काजल के रिश्ते की बात चल रही थी। मगर परमिंदर सिंह ने उस रिश्ते के लिए इंकार कर दिया था। उसे आशंका है कि आरोपितों ने उसे अगवा करके बंधक बना रखा है। गाैरतलब है कि शहर में इससे पहले भी अपहरण के कई मामले पुलिस थानाें में लंबित पड़े हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी