Suicide In Bhatinda: पति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी ने खुद को आग लगा की खुदकुशी

Suicide In Bhatinda पति के अवैध संबंधों से परेशान एक महिला ने तेल डालकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर दियालपुरा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:45 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 01:45 PM (IST)
Suicide In Bhatinda: पति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी ने खुद को आग लगा की खुदकुशी
पति के अवैध संबंधों से परेशान एक महिला ने तेल डालकर आत्महत्या कर ली। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, बठिंडा। Suicide In Bhatinda: पति के अवैध संबंधों से परेशान एक महिला ने तेल डालकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर दियालपुरा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। दियालपुरा पुलिस के पास मृतक के पिता जोगिंदर सिंह वासी सुखानंद गांव ने शिकायत दी कि उसकी 33 साल की लड़की मलकीत कौर का कुछ साल पहले सर्वनजीत सिंह वासी गांव मलूका के साथ विवाद हुआ था।

विवाह के बाद सवर्नजीत सिंह के कथित तौर पर गांव की एक महिला सर्वजीत कौर के साथ अवैध संबंध थे। इसका पता मलकीत कौर को लगा तो उसने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों के व्यवहार में कोई फर्क नहीं पड़ा। इसी बात को लेकर घर में कलेश रहता था। गत दिवस मलकीत कौर ने स्वयं पर तेल डालकर आग लगा ली। बुरी तरह से झुलसी मलकीत को अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- मकान मालिक महिला से मारपीट करने वाले दंपति समेत तीन पर मामला दर्ज

मकान में किराये पर रह रहे लोंगों की तरफ से कब्जा करने के विवाद में तीन लोगों ने मिलकर एक महिला के घर में दाखिल होकर मारपीट की। इसमें कनाल कालोनी पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने के बाद तीन लोगों को नामजद कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। कनाल कालोनी पुलिस थाना में रमनदीप कौर वासी हरबंस नगर बठिंडा ने शिकायत दी कि उसके मकान में बघेल सिंह, गुरप्रीत कौर वासी कटार सिंह वाला, वरजेश वासी हरबंस नगर बठिंडा किराये पर रह रहे थे।

उक्त लोगों को उसने मकान खाली करने के लिए कहा लेकिन वह खाली करने की बजाय उस पर अवैध तौर पर कब्जा करना चाहते थे। इसी के चलते तीनों उससे रंजिश रखने लगे। गत दिवस उक्त तीनों ने उसके घर में दाखिल होकर उससे मारपीट की व जान से मारने की धमकियां दी। इसके बाद मामलेकी शिकायत थाना में की गई जिसमें पुलिस ने तीनों को नामजद कर गुरप्रीत सिंह व वरजेश को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरी आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है।

chat bot
आपका साथी