Makar Sankranti 2021: लुधियाना में मकर संक्रांति पर ठंड के साथ लौटी धुंध, जानें कैसे रहेगा दाे दिन माैसम

Makar Sankranti 2021इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के पूर्वानुमान की माने तो आज दोपहर एक बजे के बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकल सकती है। बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल दिन भर जारी रह सकता है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 10:44 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 10:44 AM (IST)
Makar Sankranti 2021: लुधियाना में मकर संक्रांति पर ठंड के साथ लौटी धुंध, जानें कैसे रहेगा दाे दिन माैसम
लुधियाना में ठंड के साथ पड़ी धुंंध। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। Makar Sankranti 2021: महानगर में वीरवार को कई दिनों बाद धुंध और कड़ाके की ठंड फिर से लौट आई। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो धुंध की चादर बिछी हुई थी, वहीं सर्द हवाओं का प्रभाव इतना था कि लोगो की कंपकपी छूट रही थी। सर्द हवाएं शरीर को भेद रही थी। और दिनों की तरह धूप भी गायब थी। पारा आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के पूर्वानुमान की माने तो आज दोपहर एक बजे के बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकल सकती है। बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल दिन भर जारी रह सकता है। माैसम विभाग का कहना है कि अगले दाे दिन में धुंध पड़ने के साथ ही ठंड का प्रकाेप बढ़ सकता है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी