लुधियाना के वार्ड नंबर-31 में पानी की समस्या, लोगों ने नगर निगम जोन सी कार्यालय घेरा, जमकर नारेबाजी की

प्रदर्शन में शामिल बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने आरोप लगाया की पिछले 2 महीने से उनके इलाके में पानी की समस्या है। लेकिन जनप्रतिनिधि और अधिकारी समस्या हल करने का झूठा आश्वासन देकर खिसक जाते हैं और समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 05:22 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 05:22 PM (IST)
लुधियाना के वार्ड नंबर-31 में पानी की समस्या, लोगों ने नगर निगम जोन सी कार्यालय घेरा, जमकर नारेबाजी की
प्रदर्शन करते पानी की समस्या से जूझ रहे वार्ड 31 के लोग।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के मोहल्ला और कॉलोनियों में इस भीषण गर्मी के दिनों में पानी की समस्या हो गई है। इसके चलते लोगों में निगम के खिलाफ गुस्सा है। मोहल्ला गगन नगर, गुरु नानक नगर, अजीत सिंह कालोनी, महा सिंह नगर के लोगों ने सोमवार को शिरोमणी अकाली दल के नेता और इलाके के वरिष्ठ समाजसेवी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय जोन सी में इलाके में आ रही पानी की समस्या को विरोध में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

प्रदर्शन में शामिल बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने आरोप लगाया की पिछले 2 महीने से उनके इलाके में पानी की समस्या है। लेकिन जनप्रतिनिधि और अधिकारी समस्या हल करने का झूठा आश्वासन देकर खिसक जाते हैं और समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोग पानी की कमी के चलते नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, लेकिन अधिकारी सिर्फ लीपापोती करके चलते बनते हैं। इसलिए लोगों ने मजबूर होकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया।

प्रदर्शन की अगुआई कर रहे राजेश मिश्रा ने कहा की नगर निगम के अधिकारी बिल्कुल मौन हैं। किसी की लोगों के प्रति क्या जिमेदारी है वह समझ नहीं रहे हैं। नगर निगम पक्षपाती रवैया अपनाकर सिर्फ भेदभाव कर रहा है। मजदूर बाहुल्य इलाका होने के कारण इस इलाके के लोगों की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक इलाके में पानी का स्थायी हल नहीं होता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर इलाका निवासियों ने सामूहिक तौर पर ज्ञापन नगर निगम के अधिकारियों को सौंपा और मांग की और कहा की इस इलाके में पानी की सप्लाई को तत्काल बहाल किया जाए। इलाका निवासियों ने चेतावनी देते कहा की अगर अति शीघ्र इलाके में पानी की सप्लाई का स्थाई हल नहीं होगा। तो नगर निगम कमिश्नर के आवास का घेराव किया जायेगा इस अवसर पर प्रितपाल सिंह , ऋषिपाल सिंह , जसबीर सिंह ठाकुर , लाल जी तिवारी, पराग दत्त शुक्ला, शिव कुमार गुप्ता, रूप कौर , जसबीर कौर, विनोद मोरिया, बैजनाथ तिवारी, मोहिंदर सिंह, सुनील तिवारी, वीरेंद्र कुमार, किशोरी शाह, राजिंदर वर्मा, शंभू शाह, तिरलोक सिंह, सुरिंदर कुमार, दरोगा चौधरी, कमल यादव, पूनम जैसवाल, राहुल वर्मा, आरएन मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह, शांति देवी, अनिता रानी, कमलेश रानी, पुष्प देवी, पूनम कौर समेत बड़ी संख्या में इलाका निवासी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी