लुधियाना में बलिदानी का नाम भूले केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, बलिदानी सुखदेव थापर को सुखराम बोला

लुधियाना में बलिदानी सुखदेव थापर की जन्म स्थली पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया से बड़ी चूक हो गई। मीडिया से बातचीत करते हुए डा. मनसुख बलिदानी सुखदेव का नाम ही भूल गए व उन्हें सुखराम के नाम से संबोधित करने लगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 02:09 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 02:09 PM (IST)
लुधियाना में बलिदानी का नाम भूले केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया, बलिदानी सुखदेव थापर को सुखराम बोला
लुधियाना में केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया बलिदानी सुखदेव थापर का नाम भूल गए।

जागरण संवादाता, लुधियाना। स्वतंत्रता दिवस पर पूरा देश बलिदानियों को याद कर रहा है और उनके सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही हैं। इस दौरान बलिदानी सुखदेव थापर की जन्म स्थली पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया से बड़ी चूक हुई है। मीडिया से बात करते हुए डा. मनसुख मांडविया बलिदानी सुखदेव का नाम ही भूल गए और उन्हें सुखराम थापर के नाम से संबोधित करने लगे, इसी दौरान उनके साथ खड़े जिला अध्यक्ष पुशपिंदर सिंगल ने उन्हें याद दिलाया कि बलिदानी का नाम सुखदेव थापर है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महाउत्सव मना रहा है, 15 अगस्त को हम आजादी का उत्सव मनाने जा रहे हैं, यह बहुमूल्य आजादी वीर स्पूतों ने बलिदान देकर हमें दिलवाई है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह आज बलिदानी सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर पहुंचे हैं और उन्हें यहां आकर आसीम शांति मिली है।

इस समय उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष पुशपिंदर सिंगल, गुरदेव शर्मा देबी, अनिल सरीन समेत अन्य नेता मौजूद थे। इस दौरान बलिदानी सुखदेव थापर के वंशिजों की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने बलिदानी के घर का जायजा लिया। इस दौरान बलिदानी सुखदेव मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से उन्हें बलिदानी के घर तक रास्ता देने की मांग की गई।

----------------------------

हर घर तिरंगा अभियान चलाया

लुधियाना। गुरु नानक खालसा महिला कालेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ने लोगों को तिरंगा घर लाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान मनाया। इसके तहत एनसीसी विंग, एनएसएस यूनिट, यूथ क्लब, रेड रिबन क्लब और कालेज के एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब ने भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को चिन्हित करने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले समारोह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए, अपनी सेल्फी पोस्ट की, लघु वीडियो रिकार्ड किए और सड़क रैली का आयोजन किया।

chat bot
आपका साथी