Fraud In Ludhiana: जमीन के फर्जी कागजात तैयार करवा खड़ी की फेक मासी, दो लाख ठगे

अमरजीत कौर नामक महिला को अपनी मासी रूप बराड़ बताकर मिलवाया था। उसने कागजात चेक करने के बाद 2 लाख रुपए टोकन मनी के तौर पर ले लिए थे। जब उसने उसे ब्याना करवाने की बात कही तो पता चला कि कागजात और मासी फर्जी थी।

By Dilbag SinghEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2022 11:06 AM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2022 11:06 AM (IST)
Fraud In Ludhiana: जमीन के फर्जी कागजात तैयार करवा खड़ी की फेक मासी, दो लाख ठगे
लुधियाना में दो लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज। (सांकेतिक चित्र)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Fraud In Ludhiana: शहर में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी शातिर ठग अपने इरादों में कामयाब हो रहे हैं। शहर के बाबा थान सिंह चौक के एक व्यक्ति ने जमीन के फर्जी कागजात व फेक मासी खड़ी कर 2 लाख रुपए टोकन मनी लेकर ठगी मारी है। फिलहाल पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में मनजिंदर सिंह ने बताया कि उसे परमजीत सिंह ने दाेराहा में ढाई एकड़ जगह दिखाई थी। उसने उसे वासूदेव निवासी ताजगंज सिंह मिलवाया था, जिसने बताया कि यह जमीन उसकी मासी की है। इसकी पावर आफ अटार्नी उसके पास है। उसने अमरजीत कौर नामक महिला को अपनी मासी रूप बराड़ बताकर मिलवाया। उसने कागजात चेक करने के बाद 2 लाख रुपए टोकन मनी के तौर पर ले लिए थे।

जांच के बाद दोनों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

जब उसने उसे ब्याना करवाने की बात कही तो पता चला कि कागजात और मासी फर्जी थी। उसकी तरफ से दी गई शिकायत के बाद थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने वासूदेव और फर्जी मासी अमरजीत कौर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल का कहना है कि गंभीरता से जांच के बाद ही यह आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित के दो लाख वापस करवाने के करेंगे प्रयास

जल्द ही उक्त दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जाएगी कि उनकी तरफ से जाली कागजात कहां से बनवाए गए थे और रूप बराड़ की जमीन का रिकार्ड उनके पास कहां से आया था। साथ ही वह पीड़ित के दो लाख रुपए भी वापस करवाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ेंः- लुधियाना के 110 साल पुराने आर्य स्कूल ने देश को दिए कई होनहार, पुरातन कला की याद दिलाती है इमारत

chat bot
आपका साथी