चंडीगढ़-सरहिंद रोड से लूटी स्विफ्ट कार समेत 2 गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद

शहर में पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने वाले गिराेह के दो सदस्यों को थाना जमालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आराेपिताें के कब्जे से लूटी गई मारुति स्विफ्ट कार पिस्तौल तथा 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 01:53 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 01:53 PM (IST)
चंडीगढ़-सरहिंद रोड से लूटी स्विफ्ट कार समेत 2 गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद
शहर में पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने वाले गिराेह के दो सदस्य गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने वाले गिराेह के दो सदस्यों को थाना जमालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आराेपिताें के कब्जे से लूटी गई मारुति स्विफ्ट कार, पिस्तौल तथा 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके रविवार उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से दो दिन का रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआइ अमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी पहचान जीटीबी नगर की गली नंबर 2 निवासी प्रितपाल सिंह तथा मुंडियां कलां निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई।

पुलिस को शनिवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपितों के पास एक अवैध पिस्तौल है। जिसके बल पर दोनों लूटपाट की वारदातें करते हैं। आज भी दोनों लूटी हुई कार पर सवार होकर मुंडियां कलां इलाके में घूमते देखे गए हैं। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर दोनों को कार नंबर एचआर 36 क्यू 6438 समेत दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अमरजीत सिंह ने बताया कि अब की जांच में पता चला है कि प्रितपाल सिंह के खिलाफ विभिन्न थानाे में 18 अापराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि संदीप के खिलाफ फिलहाल पहला केस दर्ज हुआ है।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद हुई कार दोनों ने 12 जनवरी के दिन चंडीग़ढ़ सरहिंद रोड पर लूटी थी। जिसके संबंध में फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने केस भी दर्ज कर रखा है। वो कार हरियाणा के शाहबाद मारकंडा निवासी किसी व्यक्ति की है। दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

टेंपो ड्राइवर ने रास्ते में बेच दिया लाखों रुपये का धागा

लुधियाना। फैक्ट्री से पार्टी को डिलीवरी के लिए लोड किया लाखों रुपये कीमत का धागा टेंपो ड्राइवर ने रास्ते में किसी को बेच दिया। अब थाना टिब्बा पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी व अमानत में ख्यानत करने के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ गुरदयाल सिंह ने बताया कि उसकी पहचान टिब्बा रोड के विजय नगर निवासी शिव कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने न्यू कुलदीप नगर की गली नंबर 5 निवासी विजय कुमार की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि टिब्बा रोड के गीता नगर इलाके में उसकी केडिया यार्नस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्ट्री है।

जहां कपड़ा बनाने वाला धागा तैयार होता है।10 जनवरी के दिन अारोपित ने अपने टेंपो नंबर पीबी08ईपी 8971 पर धागे के 56 डिब्बे लोड किए। जो किसी पार्टी के पास डिलीवर किए जाने थे। उनकी कीमत करीब सवा दो लाख रुपये बनती है। मगर उसने वो धागा पार्टी तक पहुंचाने की बजाय रास्ते में ही गायब कर किसी और को बेच दिया। गुरदयाल सिंह ने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी