इंसानियत शर्मसार: छोटे भाई की पत्नी के फाड़ डाले कपड़े, दुष्कर्म का किया प्रयास

नूरवाला रोड की बैंक कॉलोनी इलाके में व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने के साथ उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

By Sat PaulEdited By: Publish:Mon, 29 Apr 2019 01:04 PM (IST) Updated:Tue, 30 Apr 2019 08:47 AM (IST)
इंसानियत शर्मसार: छोटे भाई की पत्नी के फाड़ डाले कपड़े, दुष्कर्म का किया प्रयास
इंसानियत शर्मसार: छोटे भाई की पत्नी के फाड़ डाले कपड़े, दुष्कर्म का किया प्रयास

जेएनएन, लुधियाना।  नूरवाला रोड की बैंक कॉलोनी इलाके में व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने के साथ उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपित ने नवविवाहिता के कपड़े भी फाड़ दिए।  महिला के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने उसे काबू कर लिया। उसके साथ मारपीट करके उसे पुलिस के हवाले किया गया।

थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके अदालत में पेश किया। जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआइ रूप सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी शानू के रूप में हुई। पुलिस ने उसके छोटे भाई की पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि दो महीने पहले उसने आरोपित के छोटे भाई के साथ प्रेम विवाह किया था। उसका पति मलेरकोटला में काम करता है तथा वहां अपनी बहन के घर में रहता है।

29 अप्रैल को आरोपित ने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उसने पीड़िता को घर से निकालने की कोशिश की। उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिसमें पीड़िता के कपड़े भी फट गए। मगर मौकेे पर लोगों ने उसे काबू कर लिया। रूप सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान अनुसार पर्चा दर्ज किया गया है। आरोपित किसी फैक्ट्री में सिलाई का काम करता है। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी