रविवार को प्रतिबंध लगा व्यापारियों को परेशान कर रही सरकार: मेहरा

कैप्टन सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपने वर्करों को संघर्ष करने के लिए सड़कों पर उतार रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 04:00 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 04:00 AM (IST)
रविवार को प्रतिबंध लगा व्यापारियों को परेशान कर रही सरकार: मेहरा
रविवार को प्रतिबंध लगा व्यापारियों को परेशान कर रही सरकार: मेहरा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : कैप्टन सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपने वर्करों को संघर्ष करने के लिए सड़कों पर उतार रही है। वहीं व्यापारियों के कामकाज को बंद करने के लिए रोज नए फरमान जारी कर रही है जबकि लॉकडाउन में प्रशासन का सबसे ज्यादा साथ व्यापारियों ने ही दिया है। ये बातें पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव सुनील मेहरा ने फील्डगंज कूचा नंबर 9 व 7 में दुख निवारण रेडीमेड होलसेल मार्केट एसोसिएशन द्वारा आयोजत मीटिग में कहीं। यह बैठक एसोसिएशन के प्रधान सुखमिदर सिंह बब्बू, उपप्रधान बलजीत सिंह, सचिव नरजीत सिंह की अध्यक्षता में की गई।

सुनील ने कहा कि त्योहारी सीजन आने के कारण व्यापारियों के चेहरे पर खुशी थी, परंतु कैप्टन अमरिदर सिंह की तरफ से रविवार को लगाए क‌र्फ्यू से व्यापारी मायूस हैं। वहीं दूसरे राज्यो से आने वाले व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि शनिवार एवं रविवार को ही अधिकतर व्यापारी होजरी का माल खरीदने लुधियाना आते हैं। मगर रविवार को क‌र्फ्यू होने के कारण बाहर से आने वाले व्यापारी दुविधा में है। इसका खामियाजा यहां के दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने रविवार को इस प्रतिबंध को हटाने की मांग की है। बैठक में बलजीत सिंह, परमिदर सिंह, जगदीश मल्होत्रा, प्रवीण गोयल, तजिदर सिंह टिकू, संजीव खुराना, सरबजीत सिंह, इंदुप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, मनप्रीत चावला, त्रिलोचन सिंह, सनी धमीजा, संजीव अग्रवाल मौजूद थे। वैट नोटिस को लेकर परेशान किया तो घेराव करेंगे

चेयरमैन पवन लहर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश को खोला जा रहा है। पर कैप्टन सरकार द्वारा अभी भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इस कारण बाहर के राज्यों के व्यापारी पंजाब आने से घबरा रहे हैं। प्रवीण गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों को वैट के नोटिस भेजकर परेशान कर रही है। अगर सरकार ने व्यापारियों को परेशान करना बंद न किया तो जल्द ही पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की छत्रछाया में व्यापारियों द्वारा सेल्स टैक्स विभाग का घेराव किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी