अमृत विहार कालोनी में कब्जे को लेकर तीन गुट आमने-सामने

कैलाश नगर स्थित अमृत विहार कालोनी में कब्जे को लेकर तीन गुट आमने-सामने हो गए जब तीनों गुटों ने प्लाट को लेकर अपनी दाबेदारी पेश की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 07:35 PM (IST)
अमृत विहार कालोनी में कब्जे को लेकर तीन गुट आमने-सामने
अमृत विहार कालोनी में कब्जे को लेकर तीन गुट आमने-सामने

जागरण संवाददाता, लुधियाना : कैलाश नगर स्थित अमृत विहार कालोनी में कब्जे को लेकर तीन गुट आमने-सामने हो गए। तीनों गुटों ने प्लाट को लेकर अपनी दाबेदारी पेश की। इस दौरान दूसरे पक्ष की ओर से लैंटर का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस बारे में प्लाट के मालिक विजय कुमार ने बताया हमे सूचना मिली कि प्लाट पर कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने वहां पहुंच पुलिस को सूचना देकर कार्य रुकवाया। उन्होंने 1990 में किश्तों पर 7 मरले जगह खरीदी थी।

दूसरे पक्ष के परमिदर ने बताया कि उन्होंने 2012 में जगह ली व निगम को फीस भरने उपरांत उनके कार्य को रोका गया। वहीं तीसरे पक्ष ईश्वर ने भी ऐसे ही स्टे लिया हुआ था। उन्होंने भी निर्माण कार्य आरंभ किया हुआ था।

प्लाट की हदबंदी का प्लाट नंबर कहीं और व कब्जा किसी और किनारे किया जा रहा था। ईश्वर द्वारा कोर्ट का स्टे लेने के बावजूद भी निर्माण कार्य करवा कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाने की कोशिश। निर्माण कार्य को रुकवाने पर पुलिस के साथ भी दूसरे पक्ष ने बहस की। पुलिस ने मामले को संभालते हुए कागज पेश करने को कहा।

जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि कोर्ट की ओर से 16 फरवरी की तारीख निर्धारित की थी, लेकिन दूसरी पार्टी द्वारा लैंटर का कार्य किया जा रहा था। जिसे उन्होंने रुकवाने को कहा है कि जब फैसला आएगा तभी निर्माण कार्य आरंभ होगा। विजय कुमार ने मौके पर कागज मंगवाकर फिर पुलिस को दिखाए तब जाकर निर्माण कार्य रुकवाया गया। बता दे कि प्रापर्टी डीलर प्लाट बेचकर चला गया और तीन लोग आपस में झगड़ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी