Farmers Protest: दिल्ली में किसान आंदोलन में गए पंजाब के तीन और किसानों की मौत

Farmers Protest किसान आंदाेलन में किसानाें की माैतें बढ़ती जा रही हैं। सिंधु बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में बुधवार सुबह लुधियाना जिले के गांव ढट्ट के 34 वर्षीय किसान जगजीत सिंह की मौत हो गई है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:55 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:55 AM (IST)
Farmers Protest:  दिल्ली में किसान आंदोलन में गए पंजाब के तीन और किसानों की मौत
दिल्ली आंदोलन में गए पंजाब के तीन और किसानों की मौत। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना/संगरूर, जेएनएन। Farmers Protest: नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली आंदोलन में गए पंजाब के तीन और किसानों की मौत हो गई। सिंधु बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में बुधवार सुबह लुधियाना जिले के गांव ढट्ट के 34 वर्षीय किसान जगजीत सिंह की मौत हो गई है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। सरपंच सुरिंदर सिंह ने बताया कि जगजीत सिंह पहले भी दो बार आंदोलन में गया था। अब 15 जनवरी को फिर से दिल्ली गया था।

यह भी पढ़ें-Farmers Protest: पेप्सू रोडवेज के डायरेक्टर खलीफा ने सिंघु बॉर्डर में किसानाें को जरूरी सामान बांटा

 उधर,  टिकरी बार्डर पर आंदोलन से लौटे संगरूर जिले के गांव बुगरा के किसान बलदेव सिंह की मंगलवार रात मौत हो गई। बलदेव आंदोलन के दौरान  बीमार हो गया था। पहले उसे रोहतक और बाद में पटियाला के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इसी तरह संगरूर के ही शेरपुर के किसान की मोहाली के अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। दिल्ली धरने में ब्लड प्रेशर बढ़ने से तबीयत खराब हो गई थी। वह 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती था। गाैरतलब है कि पिछले कई महीनाें से किसान कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में दिल्ली में धरने पर बैठे। माेदी सरकार की कई बार बातचीत के बाद भी समस्या का हल नहीं निकल रहा है।

यह भी पढ़ें-City Council Poll : नगर कौंसिल के चुनाव रद करवाने के लिए धरना देगा लिप, ट्रैक्टर रैली काे समर्थन

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी