लुधियाना में मारपीट की विभिन्न घटनाओं में तीन घायल, 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना के विभिन्न इलाकों में हुई मारपीट की 3 घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब 14 लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पहले मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 01:55 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 01:55 PM (IST)
लुधियाना में मारपीट की विभिन्न घटनाओं में तीन घायल, 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में मारपीट के विभिन्न मामलों में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लुधियाना, जेएनएन। शहर के विभिन्न इलाकों में हुई मारपीट की 3 घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब 14 लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना सदर पुलिस ने बसंत एवेनयू निवासी रामनंद वर्मा की शिकायत पर गिल गांव की जनता कालोनी निवासी मनदीप सिंह तथा उसके 7 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित मनदीप सिंह उसका दामाद है। वो अकसर उसकी बेटी के साथ झगड़ा करता है। वो उसे ऐसा करने से रोकता है। उसी बात की रंजिश रखते हुए 2 जनवरी को आरोपित ने उसे दुगरी बाइपास स्थित 200 फुट रोड पर उस समय रोक लिया, जब वो अपनी कार में सवार होकर फैक्ट्री से घर जा रहा था। आरोपितों ने लोहे के सरिए से उसके साथ मारपीट की और धमकियां देते फरार हो गए।

थाना शिमला पुरी पुलिस ने डाबा कालोनी की वाहेगुरु रोड की गली नंबर 9 निवासी जगतार सिंह की शिकायत पर दविंदर सिंह वालिया तथा गुरमीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 3 दिसंबर को वो गिल रोड की दाना मंडी स्थित वालिया ट्रांसपोर्ट के मालिक दविंदर सिंह से अपनी 65 हजार रुपये की रकम लेने के लिए गया था। मगर उसे पैसे देनेे की बजाय आरोपितों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया और धमकियां देते फरार हो गए।

थाना जमालपुर पुलिस ने भामियां कलां के राम नगर की गली नंबर 6 निवासी शाम कुमार की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले साहिल, गौरव पारचा, आशीष तथा विक्की कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान उसका साहिल के साथ झगड़ा हो गया था। उसी की रंजिश रखते हुए 5 जनवरी की शाम 4 बजे तलवार व दात से उसकी दुकान पर हमला कर दिया। वहां तोड़फोड़ करके उसके साथ मारपीट करके आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी