बठिंडा में नशा तस्करी के आरोप में तीन आरोपित गिरफ्तार, हेरोइन व अवैध शराब बरामद

बठिंडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 15 ग्राम हेरोइन और हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। पकड़े गए आरोपितों पर नशा विरोधी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 04:23 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 04:23 PM (IST)
बठिंडा में नशा तस्करी के आरोप में तीन आरोपित गिरफ्तार, हेरोइन व अवैध शराब बरामद
बठिंडा पुलिस ने हेरोइन व अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 15 ग्राम हेरोइन और हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। पकड़े गए आरोपितों पर नशा विरोधी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कैंट के एसआइ गुरचरण सिंह के मुताबिक वह पुलिस टीम के साथ गांव गोबिंदपुरा में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने गांव गोबिंदरपुरा निवासी बलजिंदर सिंह को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपित को मौके पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। इसी तरह थाना तलवंडी साबो के एएसआइ बोघा सिंह ने गांव त्योणा पुजरियां से आरोपित सुखविंदर सिंह को 9 बोतल हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके अलावा थाना संगत के एएसआइ यूयफ मोहम्मद ने गांव पथराला से आरोपित अवतार सिंह को 13 बोतल हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।

हमलावरों ने किया युवक पर हमला, केस

जासं, बठिंडा : धोबियाना बस्ती में एक युवक पर कुछ लोगों ने हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने पास ही खड़ी पड़ोस में रहने वाली महिला को भी घायल कर दिया। दोनों को गंभीर अवस्था में ब¨ठडा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायलों की पहचान नीतू व सन्नी के तौर पर हुई है। अस्पताल में दाखिल नीतू ने बताया कि दो दिन पहले ही उसके पिता का देहांत हो गया था। वो पिता के देहांत के बाद आगे की क्रियाओं को लेकर पूजा सामग्री आदि लेने के लिए भाई के साथ बाजार गई थी। दोपहर 12 बजे के करीब वो घर पहुंचकर कार से उतरने के बाद खड़ी थीं तो उन्होंने देखा कि उनके पड़ोस में रहने वाले सन्नी पर कुछ युवकों ने हथियारों से हमला कर दिया। उसने जब शोर मचाना शुरू किया तो आरोपितों ने उसपर भी हमला कर दिया। इसके बाद वहां पर लोग एकत्रित हो गए। यह देखकर आरोपित वहां से भाग गया। सिविल लाइन पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी