लॉकडाउन में खत्म हो गए थे पैसे तो मोगा से लुधियाना आकर करने लगे झपटमारी, गिरफ्तार

लुधियाना में चाेरी अाैर झपटमारी के मामलाें में बढ़ाेतरी हाेने से लाेगाें में राेष का माहाैल है। पुलिस की चाैकीसी के बाद भी अाए दिन एेसी घटनाअाें में लगातार इजाफा हाे रहा है।

By Edited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 06:10 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 09:09 AM (IST)
लॉकडाउन में खत्म हो गए थे पैसे तो मोगा से लुधियाना आकर करने लगे झपटमारी, गिरफ्तार
लॉकडाउन में खत्म हो गए थे पैसे तो मोगा से लुधियाना आकर करने लगे झपटमारी, गिरफ्तार

लुधियाना, जेएनएन। मोगा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर झपटमारी करने आए दो झपटमारों को थाना सराभा नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। पुलिस को आरोपितों की पहचान मोगा जिले के अजीतवाल निवासी अमनदीप सिंह और जगजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपित लुधियाना आकर लोगों से मोबाइल छीनने के बाद मौके से फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस दोनों आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। थाना सराभा नगर के जांच अधिकारी अमरजीत कुमार के मुताबिक बाड़ेवाल निवासी प्रकाश पासवान सिलाई का काम करता है। वह किसी काम से बाड़ेवाल रोड पर जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपितों प्रकाश का मोबाइल छीन लिया।

प्रकाश पासवान ने उसी समय शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि उन्हें नशे की लत लगी हुई है। लॉकडाउन के दौरान उनके पैसे खत्म हो गए।

इसके बाद उन्होंने मोगा से लुधियाना आकर झपटमारी करनी शुरू कर दी। दोनों आरोपित करीब एक महीने से झपटमारी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। मोबाइल छीनने के बाद वह मोगा में ही लोगों को सस्ते दाम में मोबाइल बेच देते थे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी