लुधियाना में दरगाह के सेवादार ने किशोर की कस्सी मारकर की हत्या, सब्जियों को पानी लगाने को लेकर हुअा था विवाद

शहर के गांव कडिय़ाना में जमीन को पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में किशोर की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद अाराेपित फरार हाेने में कामयाब रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 08:58 AM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 10:06 AM (IST)
लुधियाना में दरगाह के सेवादार ने किशोर की कस्सी मारकर की हत्या, सब्जियों को पानी लगाने को लेकर हुअा था विवाद
लुधियाना में दरगाह के सेवादार ने किशोर की कस्सी मारकर की हत्या, सब्जियों को पानी लगाने को लेकर हुअा था विवाद

लुधियाना, जेएनएन। राहों रोड के गांव कडिय़ाना में जमीन को पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में दरगाह के सेवादार ने एक किशोर के सिर पर कस्सी मारकर हत्या कर दी। आरोपित मौके से फरार हो गया। थाना मेहरबान  के एसएचओ कुलवंत सिंह मल्ली ने बताया कि मृतक गांव कडिय़ाना निवासी 14 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पुलिस ने उसके पिता मखन सिंह की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

फरार आरोपित की पहचान गांव कडिय़ाना निवासी सरूप राम उर्फ रूपा के रूप में हुई है। मखन सिंह ने बताया कि गांव में उसकी जमीन है, जिसमें वह खेती करके अपना परिवार पालता है। शुक्रवार सुबह आठ बजे उसका बेटा गोपी धान को पानी लगाने के लिए खेतों में चला गया। उनकी जमीन के साथ एक पीर बाबा की मजार है। सरूप वहां सेवादार है। मजार के पास सरूप ने कुछ जगह पर सब्जियां लगा रखी हैं।

सुबह करीब 10 बजे वह गोपी के पास आया। उसने कहा कि वह अपने पंप से उसकी सब्जियों को भी पानी लगा दे, लेकिन गोपी ने मना कर दिया। इस पर गुस्साए सरूप ने गोपी के हाथ में पकड़ी कसी पकड़ कर उसके सिर और टांग पर वार कर दिए। लहूलुहान हुआ गोपी वहीं गिर गया। शोर शराबा सुन कर जमा हुए लोग उसे उठा कर सीएमसी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी