रंजिश के तहत मारपीट में छह नामजद

रंजिश के तहत शहर के दो स्थानों पर हुई मारपीट में पुलिस ने करीब छह लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 06:05 PM (IST)
रंजिश के तहत मारपीट में छह नामजद
रंजिश के तहत मारपीट में छह नामजद

संसू, लुधियाना : रंजिश के तहत शहर के दो स्थानों पर हुई मारपीट में पुलिस ने करीब छह लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। संबंधित थानों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने मारपीट के मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों के नाम बेअंत सिंह, पंचम, राकेश, रमन व एक अज्ञात व्यक्ति है। यह मामला पुलिस ने संजय गांधी कॉलोनी निवासी बिक्रमजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 20 अक्टूबर को बाबा नामदेव कॉलोनी में उसकी सास से आरोपित गाली गलौज कर रहे थे। जब उसने वहां जाकर बचाव किया तो आरोपित बेअंत सिंह सरपंच व उसके साथियों ने उसकी सास व उससे मारपीट शुरू कर दी और धमकियां देकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी सास ने आरोपित के पिता के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद उसके पिता ने माफी मांगी थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिस कारण वह रंजिश रखते थे।

एक अन्य मामले में बच्चे से हुए झगड़े के बाद एक युवक ने नशे की हालत में एक महिला व उसके पति हमला कर दिया। इसकी शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने गांव फुंल्लावाल निवासी दिलप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता हरजिदर कौर ने बताया कि उसके दस साल के दोहते राममीत सिंह का झगड़ा आरोपित के बेटे से हुआ था। इसके बाद आरोपित ने शराब के नशे में उसके दोहते से मारपीट की। जब उसने इस बारे में पूछा तो आरोपित ने उसे व उसके पति से मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके पति को इलाज के लिए दीपक अस्पताल दाखिल करवाया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी