फिल्लौर में शोभायात्रा, लाडोवाल तक जाम

गुरु रविदास जयंती को लेकर शुक्रवार फिल्लौर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:23 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:23 PM (IST)
फिल्लौर में शोभायात्रा, लाडोवाल तक जाम
फिल्लौर में शोभायात्रा, लाडोवाल तक जाम

जासं, लुधियाना : गुरु रविदास जयंती को लेकर शुक्रवार फिल्लौर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जालंधर की जिला देहाती पुलिस ने एक तरफ के रोड को बंद करके दोनों तरफ के ट्रैफिक को एक रोड पर चला दिया। जिसके चलते लुधियाना जालंधर हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। लाडोवाल तक वाहनों की लंबी लाइनें नजर आने लगीं। पहले लोगों को लगा कि टोल प्लाजा पर कुछ हुआ हो सकता है। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद कोई हादसा हो गया होगा। मगर बाद में पता चला कि शोभा यात्रा के कारण रोड जाम हुआ है।

chat bot
आपका साथी