शिव शक्ति मंदिर किदवई नगर में घी के दीये जलाए

श्री राम जन्म भूमि पूजन के उपलक्ष्य में श्री शिव शक्ति मंदिर किदवई नगर में पूजा अर्चना प्रधान सुदर्शन गोसाई की अध्यक्षता में की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 01:41 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 01:41 AM (IST)
शिव शक्ति मंदिर किदवई नगर में घी के दीये जलाए
शिव शक्ति मंदिर किदवई नगर में घी के दीये जलाए

संस, लुधियाना : श्री राम जन्म भूमि पूजन के उपलक्ष्य में श्री शिव शक्ति मंदिर किदवई नगर में पूजा अर्चना प्रधान सुदर्शन गोसाई की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान मंदिर प्रांगण में घी के दीये जलाए गए। गोसाई ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखने से सभी खुशी महसूस कर रहे हैं। इससे पहले हरनारायण गर्ग, सुभाष माटा, एडवोकेट जितेंद्र खुराना, लक्ष्मी नारायण गोयल, चिरजी लाल ने पूजा कराई। मंजू गुप्ता, रीटा धीर, उर्मिला शर्मा, पूजा मक्कड़ ने प्रभु का गुणगान किया। पंडित दीपक शर्मा, किशोर शर्मा व रवि ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण किया। अंत में अमित सिगला, विनोद गोयल, पूर्ण चंद, सोनू गोयल, रवि अग्रवाल, प्रिया गोयल ने आरती की।

स्वर्णकार संघ ने बांटी मिठाई जेएनएन, लुधियाना : अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के भूमि पूजन व शिलान्यास पर लुधियाना स्वर्णकार संघ ने दुकानदारों के सहयोग से सराफा बाजार में रंग बिरंगी लाइट से दीपमाला की। इसके साथ ही मिठाई के पैकेट बांट कर खुशी का इजहार किया। संघ प्रधान गोपाल भंडारी व चेयरमैन प्रेम पाल भंडारी ने कहा कि आज बहुत गौरव व हर्ष का दिन है कि करोड़ों लोगों के आराध्य भगवान श्री राम का भव्य मंदिर के निर्माण का शुभारंभ हुआ। सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य विशन स्वरूप चोपड़ा व चंद्र मोहन कपूर ने कहा कि हिन्दू समाज का बड़ा सपना पूरा हो रहा है। मौके पर संघ महासचिव राकेश वर्मा, उप प्रधान रमन गोगना, राजेश वर्मा, सलाहकार विनोद सहदेव, शम्मी कपूर, शाम सुंदर वर्मा, सीनियर उप प्रधान सुरेश गोगना, कैशियर दविदर वर्मा, शिव धीर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी