डॉक्टर ग्रेवाल बने शिअद रायकोट के प्रधान

शिरोमणि अकाली दल रायकोट हलका की बैठक गुरुद्वारा टाहलियाना साहिब में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 10:21 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 04:50 PM (IST)
डॉक्टर ग्रेवाल बने शिअद रायकोट के प्रधान
डॉक्टर ग्रेवाल बने शिअद रायकोट के प्रधान

जेएनएन, लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल रायकोट हलका की बैठक गुरुद्वारा टाहलियाना साहिब में हुई। डॉक्टर चरणजीत सिंह अटवाल, हलका खन्ना के इंचार्ज रणजीत सिंह तलवंडी, शिरोमणि कमेटी मेंबर जत्थेदार जगजीत सिंह तलवंडी, जिला जत्थेदार दर्शन सिंह शिवालिक शामिल हुए। जिला प्रधान जत्थेदार दर्शन सिंह शिवालिक ने पार्टी पदाधिकारियों की लिस्ट स्थानीय पार्टी नेताओं को सौंपी। डॉक्टर हरपाल सिंह ग्रेवाल को शहरी प्रधान, पूर्व सरपंच गुरचरन सिंह रत्तोवाल को सर्कल सुधार का इंचार्ज, सर्कल पक्खोवाल का इंचार्ज गुरशरन सिंह बडुंदी, सर्कल आढलु की जिम्मेदारी पूर्व सरपंच गुरमेल सिंह आढलु और सर्कल तलवंडी की जिम्मेदारी पूर्व चेयरमैन इंदरजीत सिंह गोइंदवाल को सौंपी गई।

पार्टी वर्कर्स को संबोधित करते हुए डॉक्टर चरणजीत सिंह अटवाल, जत्थेदार रणजीत सिंह तलवंडी और जिला जत्थेदार दर्शन सिंह शिवालिक ने पदाधिकारियों को एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में जिला एससी विंग के प्रधान एडवोकेट प्रेम सिंह हरनामपुरा, यूथ विंग के महासचिव प्रभजोत सिंह धालीवाल, परमप्रीत सिंह सिद्धू, कुलविंदर सिंह भट्टी, कौंसलर बूटा सिंह छापा, सरपंच गुरुदेव सिंह कलसीया, सरपंच बचित्तर सिंह आढलु, सतपाल सिंह झोरडा, जसवीर सिंह टूसा, कौंसलर मेहर चंद, पूर्व सरपंच जगदीप सिंह राजोआना, जसकरण सिंह लक्की बुट्टर, सरपंच बलौर सिंह जलालदीवाल, बलिहार सिंह गोविंदगढ़, अमृतपाल सिंह हैप्पी सिवीया, बलजीत सिंह पकखोवाल, जसप्रीत सिंह धालीवाल, कौंसलर कुलविंदर सिंह गोरा, हरचंद सिंह बडुंदी, पूर्व चेयरमैन अमरजीत सिंह सहवाजपुरा, जसमिंदर सिंह धालीवाल सुधार, ज्ञानी जसमेल सिंह, गुरजीत सिंह गिल, डॉक्टर अशोक शर्मा, जत्थेदार प्रेम सिंह जलालदीवाल, सरपंच उजागर सिंह सुखाना, पूर्व कौंसलर नछत्तर सिंह, सरपंच राम आसरा सिंह तूंगाहेड़ी, पूर्व सरपंच चमकौर सिंह बोपाराय, पूर्व सरपंच परमजीत सिंह शाहजहापुर, मास्टर भूपेंद्र सिंह ग्रेवाल, नरेंद्र सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी