लुधियाना में सीवरमैन सफाई कर्मचारी संघर्ष कमेटी ने घंटा घर चौक पर किया चक्का जाम, आउटसोर्सिंग पर मुलाजिम नहीं रखने की मांग

लुधियाना में सीवरमैन सफाई कर्मचारी संघर्ष कमेटी ने मांगों को लेकर निगम दफ्तर के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। यूनियन नेता विजय दानव ने बताया नगर निगम की तरफ से आउटसोर्सिंग के माध्यम से मुलाजिमों को रखा जा रहा है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 04 Jul 2022 12:58 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2022 12:58 PM (IST)
लुधियाना में सीवरमैन सफाई कर्मचारी संघर्ष कमेटी ने घंटा घर चौक पर किया चक्का जाम, आउटसोर्सिंग पर मुलाजिम नहीं रखने की मांग
लुधियाना में सीवरमैन सफाई कर्मचारियों ने चक्का जाम किया।

जागरण संवाददाता लुधियाना। नगर निगम लुधियाना में आउटसोर्सिंग के माध्यम से मुलाजिमों की नियुक्ति को लेकर सीवरमैन सफाई कर्मचारी संघर्ष कमेटी विरोध में उतर आई है। सोमवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने निगम दफ्तर के बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद यूनियन नेता घंटा घर चौक पर चक्का जाम कर दिया। यूनियन नेता विजय दानव ने बताया नगर निगम की तरफ से आउटसोर्सिंग के माध्यम से मुलाजिमों को रखा जा रहा है। उनकी यूनियन लंबे समय से इस बात का विरोध करती आ रही है। बीती फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी बैठक में आउटसोर्सिंग के माध्यम से मुलाजिमों को रखने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

उनकी मांग है इस प्रस्ताव को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। इसके अलावा नगर निगम में कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के लिए 3 साल का तजुर्बा को कम कर 1 साल किया जाना चाहिए। उनकी जूनियर जी यह मांग की है जो मुलाजिम ए टू जेड कंपनी के पास काम कर रहे थे उन्हें भी नगर निगम के दायरे में लाया जाए। इन मांगों को लेकर शनिवार को निगम कमिश्नर के साथ बैठक हुई थी लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही। इसलिए मजबूर होकर उन्हें चक्का जाम करने जैसा फैसला लेना पड़ा है।

गांव ईसड़ू में पंचायत व पर्यावरण प्रेमियों ने 511 छायादार पौधे रोपे

खन्ना। सरपंच गुरविंदर सिंह के निमंत्रण पर वातावरण प्रेमियों का जत्था हरदीप सिंह नसराली के नेतृत्व में शहीद करनैल सिंह ईसड़ू के पैतृक गांव ईसड़ू पहुंचे, जहां पर पर्यावरणविदों ने शहीद करनैल सिंह की प्रतिमा पर फूल चढ़ाते हुए पौधारोपण किया। पंच भूपिंदर सिंह और गांव की महिलाओं के सहयोग से टीम ने राजेवाल रोड स्थित गांव के श्मशानघाट में भी ग्रामीणों के साथ मिलकर 511 फलदार व छायादार पौधे लागाए। पंचायत एवं सरपंच गुरविंदर सिंह के साथ उनकी पूरी टीम, जिसमें शशि वर्धन एवं धर्मिंदर सिंह रुपराये द्वारा वृक्षों की व्यवस्था एवं परिवहन के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। पर्यावरणविद जसविंदर सिंह और दविंदर सिंह ने कहा कि हमें ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने और पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। इस मौके पंच भूपिंदर सिंह, राजिंदर सिंह इकोलाहा, हरदीप सिंह नसराली, दविंदर सिंह कलालमाजरा, जसविंदर सिंह कौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी