लुधियाना में सीरियल किलर गिरफ्तार

लुधियाना : पुलिस ने यहां एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। वह अब तक आठ हत्याएं कर चुका है। इनमें से डबल मर्डर समेत तीन हत्याएं उसने लुधियाना में की है। वह उत्‍तर प्रदेश व अमृतसर में भी हत्‍याएं कर चुका है।वह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बच

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2015 04:17 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2015 10:27 PM (IST)
लुधियाना में सीरियल किलर गिरफ्तार

लुधियाना : पुलिस ने यहां एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। वह अब तक आठ हत्याएं कर चुका है। इनमें से डबल मर्डर समेत तीन हत्याएं उसने लुधियाना में की है। वह उत्तर प्रदेश व अमृतसर में भी हत्याएं कर चुका है।वह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। अदालत ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है।

गिरफ्तार आरोपी जगराओं के गांव अगवाड गुजरान निवासी बलदेव सिंह उर्फ़ हरभजन सिंह है। वह इन दिनों वेष और नाम बदल कर यहां शिमलापूरी की एक साइकिल की दुकान में इंदर सिंह के नाम से काम कर रहा था।

लुधियाना पुलिस के अनुसार उसने उत्तर प्रदेश के आगरा में अप्रैल 2004 में डबल मर्डर किया था। इसके अलावा उसने मथुरा में टैक्सी चालक की हत्या की थी। उसने अमरिया में एक अन्य टैक्सी चालक का भी मर्डर किया था। अमृतसर में मई 2005 में उसने एक पेंट की दुकान के मालिक की हत्या की थी।

chat bot
आपका साथी