Blast In Mohali: सीएम मान के लुधियाना दाैरे से पहले सुरक्षा कड़ी, महिला अध्यापकाें के पर्स तक बाहर रखवाए

पंजाब के सीएम भगवंत मान के लुधियाना दाैरे से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। माेहाली में ब्लास्ट के बाद यह फैसला लिया गया है। महिला अध्यापक अपने साथ हैंड बैग पर्स लेकर आईं थीं। जिसे भी बाहर रखवा लिया गया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 10 May 2022 10:59 AM (IST) Updated:Tue, 10 May 2022 11:05 AM (IST)
Blast In Mohali: सीएम मान के लुधियाना दाैरे से पहले सुरक्षा कड़ी, महिला अध्यापकाें के पर्स तक बाहर रखवाए
किंग्स विला में मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले प्रिंसिपल के बैग्स बाहर रखा जा रहे हैं। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में पकड़े जा रहे लगातार हथियारों और विस्फोटक के बाद अब आतंकी वारदात होने लगी हैं। इसी को लेकर सुरक्षा तंत्र और सतर्क हो गया है। पुलिस के काउंटर इंटेलीजेंस के हेडक्वार्टर पर हुए लांचर हमले के बाद पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अध्यापकों से बैठक करने लुधियाना पहुंचे हैं।

इसके लिए फिरोजपुर रोड पर एक पैलेस में समारोह रखा गया है, जिसमें पंजाब के 2688 जिला शिक्षा अधिकारी, उप जिला शिक्षा अधिकारी, प्रिंसिपल, बीपीओज और डाइट प्रिंसिपल को बुलाया गया है। इस दौरान भी पुलिस की तरफ से कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। महिला अध्यापक अपने साथ हैंड बैग पर्स लेकर आईं थीं। जिसे भी बाहर रखवा लिया गया है। जैसे ही यह अध्यापक हॉल में जाने लगीं तो उन्हें रास्ते में रोक लिया गया। गहन चेकिंग की गई और उन्हें अपने बैग तक बाहर रखकर आने को कहा गया।

जिससे उन्होंने रोष जाहिर किया है कि वह कैसे अपना पर्सनल सामान, जिसमें पैसे और महिलाओं का पर्सनल सामान पड़ा है बाहर रख सकती हैं। महिला अध्यापकों का कहना था कि उन्हें कहा गया कि वह पर्स या तो बस में रखकर आएं या फिर ढाबे पर ही छोड़ आएं। जिसके बाद अध्यापकों को अपने पैसे हाथ में पकड़कर पर्स बाहर रखने पड़े हैं।

डीजीपी ने की थी पुलिस अधिकारियों से बैठक

मुख्यमंत्री के आने से पहले डीजीपी वीके भंवरा की तरफ से शहर में पुलिस अधिकारियों से बैठक की गई थी और पंजाब के सबसे बड़े जिले में सुरक्षा के बंदोबस्त करने को कहा गया था। मगर देर रात हुए हमले के बाद से सुरक्षा को और कड़ा किया गया है। पंजाब पुलिस, कमांडो और पीएपी के जवानों को रिजोर्ट के साथ साथ पूरे शहर के अलग अलग हिस्सों में लगाया गया है।

फिर सीएम से मिलने पहुंची दुष्कर्म पीड़ित महिला

पूर्व विधायक सिमरजती सिंह बैंस के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक मामला दर्ज करवाने वाली महिला फिर से सीएम से मिलने के लिए रिजॉर्ट के बाहर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री इससे पहले 5 मई को भी लुधियाना पहुंचे थे और इस दौरान भी उक्त महिला उसे मिलने के लिए गई थी मगर मुख्यमंत्री उसे नहीं मिले थे। पीड़िता का कहना है कि कांग्रेस की सरकार के दौरान पूर्व विधायक को शैल्टर मिलता रहा है और अब आम आदमी पार्टी की सरकार में भी सिमरजीत सिंह बैंस को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि उसे भगौड़ा और अब वांटेड करार दिया जा चुका ह

chat bot
आपका साथी