Fraud In Ludhiana: लुधियाना में बैंक में ज्यादा ब्याज दिलाने का झांसा देकर वृद्ध से हड़पे 4.37 लाख

Fraud In Ludhiana शहर में धाेखाधड़ी और जालसाजी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। डाकखाने की बैंक में पैसा जमा कराने पर ज्यादा ब्याज मिलने का झांसा देकर वृद्ध से धाेखाधड़ी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 01:46 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 01:53 PM (IST)
Fraud In Ludhiana: लुधियाना में बैंक में ज्यादा ब्याज दिलाने का झांसा देकर वृद्ध से हड़पे 4.37 लाख
पुलिस ने 11 साल की जांच के बाद दर्ज किया आरोपित पर केस। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। बैंक में ज्यादा ब्याज दिलानेे का झांसा दे एक नौसरबाज ने वृद्ध व्यक्ति के साथ 4.37 लाख रुपये की ठगी मार ली। अब थाना सदर पुलिस ने शिकायत के 11 साल बाद उसके खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत की धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ जगतार सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव ललतों कलां निवासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसी गांव में रहने वाले 80 वर्षीय होशियार सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। बुजुर्ग ने दिसंबर 2010 में पुलिस कमिश्नर के सामने पेश होकर आरोपित के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि गांव के डाकखाने में उसका अकाउंट था। अपनी रिटायरमेंट के बाद मिली 4.37 लाख रुपये की रकम भी उसने डाकखाने में ही जमा करा दी।

यह भी पढ़ें-Balwinder Murder Case: शौर्य चक्र विजेता के हत्याराेपियाें को लेकर लुधियाना पहुंची एनआइए टीम जांच के बाद लौटी

उक्त आरोपित उसके गांव का होने के कारण उसकी पहचान वाला है। आरोपित ने उसे झांसा दिया कि डाकखाने की बजाय बैंक में जमा कराने पर उन्हें ज्यादा ब्याज मिलेगा। उसकी बातों में आकर वृद्ध ने डाकखाने से अपनी रकम निकाल कर उसके सुपुर्द कर दी। मगर उसने वो रकम बैंक में जमा कराने की बजाय खुद हड़प कर उसके साथ धोखाधड़ी की। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गाैरतलब है कि शहर में धाेखाधड़ी और जालसाजी के मामले लगातार बढ़ने से लाेगाें ने नाराजगी जताई है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी