सत्संग से धार्मिक और सामाजिक समझ मिलती है: शंकरा नंद

आश्रम धाम तलवंडी खुर्द में ब्रह्मलीन स्वामी गंगा नंद महाराज जी भूरीवालों की 35वीं बरसी पर धार्मिक समारोह हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Aug 2019 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 24 Aug 2019 06:29 AM (IST)
सत्संग से धार्मिक और सामाजिक समझ मिलती है: शंकरा नंद
सत्संग से धार्मिक और सामाजिक समझ मिलती है: शंकरा नंद

संवाद सहयोगी, मुल्लांपुर दाखा

आश्रम धाम तलवंडी खुर्द में ब्रह्मालीन स्वामी गंगा नंद महाराज जी भूरीवालों की 35वीं बरसी सबंधी चल रहे समागमों की लड़ी के दौरान जगतगुरु बाबा गरीबदास महाराज जी की वाणी के आरंभ श्री अखंड पाठों की लड़ी के मध्य के भोग डाले गए।

स्वामी शंकरा नंद महाराज ने कहा कि आज के वैज्ञानिक दौर में मानव दूसरे के लिए तो क्या बल्कि अपने परिवारों के लिए समय नहीं दे रहे। यह भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा जीवन व्यतीत करने के तरीके सीखने के लिए संतों की संगत और सच्ची सेवा के साथ मनुष्य को धार्मिक और सामाजिक सूझ मिलती है।

स्वामी हंसा नंद धाम गंगोत्री और स्वामी दविदरा नंद थोपिया वालों ने कहा कि आज छोटे बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ धार्मिक शिक्षा की भी जरूरत है। स्वामी ओमा नंद ने कहा कि मानव को धार्मिक गतिविधियों के लिए भी समय निकालना चाहिए।

स्वामी ओमा नंद और सचिव और कुलदीप सिंह मान ने बताया कि शनिवार सुबह10 बजे श्री अखंड पाठों के भोग के उपरांत स्वामी गंगा नंद महाराज जी भूरी वालों की 35 वीं बरसी सबंधी श्री अखंड पाठों की अंतिम लड़ी आरंभ होगी और 25 अगस्त रविवार को सर्व धर्म सम्मेलन रैन सुबाई कीर्तन दीवान सजेंगे।

इस मौके स्वामी हीरा दास, स्वामी बलदेव दास, स्वामी चेतना नंद, एडवोकेट सतवंत सिंह तलवंडी, सचिव कुलदीप सिंह मान, प्रधान जसबीर कौर, बलबीर चंद बीरी, रामेशाह करतारपुर, राम पाल आदोआना, छिदरपाल आदोआना, सिमरजीत सिंह कुहाड़ा, राम जी , मोहन लाल पवा, गुरप्रीत सिंह अजीतवाल, परमजीत सिंह सिद्धवां, मनजीत सिंह मिट्ठू बर्मी, भूपिन्दर सिंह बड़ैच, भूपिन्दर सिंह ईसेवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी