लुधियाना के बुड्ढा दरिया के किनारे सतगुरु ठाकुर उदय सिंह बसाएंगे हरियाली, जानें क्या है याेजना

नगर निगम कमिश्नर ने बुड्ढा दरिया की सफाई के लिए बनी टास्क फोर्स के चेयरमैन सतगुरु ठाकुर उदय सिंह को चांद सिनेमा के पास माइक्रो फॉरेस्ट लगाने के लिए बुलाया था।ठाकुर उदय सिंह ने कहा कि वह दरिया के किनारे एक किलोमीटर लंबा फॉरेस्ट लगाना चाहते हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 08:34 AM (IST)
लुधियाना के बुड्ढा दरिया के किनारे सतगुरु ठाकुर उदय सिंह बसाएंगे हरियाली, जानें क्या है याेजना
बुड्ढा दरिया के किनारे सतगुरु ठाकुर उदय सिंह संगत के साथ फॉरेस्ट लगाएंगे। (जेएनएन)

लुधियाना, जेएनएन। नगर निगम बुड्ढा दरिया के किनारे नगर निगम माइक्रो फॉरेस्ट बनाने जा रहा है। इसकी शुरुआत नगर निगम कर चुका है। एक माइक्रो फॉरेस्ट निगम लगा चुका है जबकि दूसरा माइक्रो फॉरेस्ट चांद सिनेमा पुल के पास लगाया जा रहा है। नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने बुड्ढा दरिया की सफाई के लिए बनी टास्क फोर्स के चेयरमैन व श्री भैणी साहिब दरबार के प्रमुख सतगुरु ठाकुर उदय सिंह को चांद सिनेमा के पास माइक्रो फॉरेस्ट लगाने के लिए बुलाया था।

माइक्रो फॉरेस्ट का कांसेप्ट देखने के बाद सतगुरु ठाकुर उदय सिंह ने कहा कि वह दरिया के किनारे एक किलोमीटर लंबा फॉरेस्ट लगाना चाहते हैं। नगर निगम इसके लिए ऐसी जगह दे जहां पर कोई विवादित जगह न हो। जिस पर कमिश्नर ने कहा कि वह बुधवार को अफसरों के साथ बैठक कर जगह फाइनल करके उन्हें बता देंगे। सतगुरु ठाकुर उदय सिंह ने बताया कि बुढ्डा दरिया को साफ करने में इस तरह के जंगल अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि दरिया के किनारे वह अपनी संगत के साथ मिलकर इस तरह के फॉरेस्ट लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही नगर निगम की तरफ से जगह चिह्नित की जाएगी वैसे ही काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि माइक्रो फॉरेस्ट की तर्ज पर ही वह इस जंगल को लगाएंगे। नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने बताया कि बुड्ढा दरिया के किनारे माइक्रो फॉरेस्ट के अलावा डायवर्सिटी पार्क भी बनाए जा रहे हैं। इस मौके पर विधायक राकेश पांडे, भाजपा नेता उमादत्त शर्मा  अादि मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी