दर्शन लाल व संजय को समाज रत्न अवार्ड

श्री ज्ञान स्थल मंदिर सुभानी बिल्डिंग चौक में 278वां राशन वितरण का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 01:55 AM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 01:55 AM (IST)
दर्शन लाल व संजय को समाज रत्न अवार्ड
दर्शन लाल व संजय को समाज रत्न अवार्ड

- श्री ज्ञान स्थल मंदिर में 278वां राशन समारोह आयोजित संस, लुधियाना : श्री ज्ञान स्थल मंदिर सुभानी बिल्डिंग चौक में 278वां राशन वितरण का आयोजन किया। इस दौरान लगभग 70 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इससे पहले मां कालका सेवक संघ के प्रमुख सेवक गुरप्रीत सिंह ने भजन मंडली के साथ माता रानी का गुणगान किया। इसके बाद मंदिर सभा ने दिव्यांग को एक ट्राइसाइकिल भेंट की। सेवा करने पर मुख्य मेहमान दर्शन लाल बवेजा, सीनियर भाजपा नेता रविन्द्र अरोड़ा, आरडी शर्मा, श्री दुर्गा माता मंदिर के महासचिव संजय महेंद्रू बंपी, बलबीर गुप्ता और गुरुद्वारा श्री दुख निवारण से सेवक गुरुप्रीत सिंह विकल, समाजसेवक अनिल थापर को समाज रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। मौके पर सभा के प्रधान परवीन बजाज, कार्यकारी प्रधान बिट्टू गुंबर, महामंत्री रमेश गुंबर, स्टेज सेक्रेटरी नरेश गोयल मौजूद रहे।

मजदूर संगठनों ने समस्याओं को लेकर की बैठक जागरण संवाददाता, लुधियाना : कारखाना मजदूर यूनियन व टेक्सटाइल होजरी कामगार यूनियन के प्रतिनिधियों की मीटिग जमालपुर कालोनी में हुई। टेक्सटाइल होजरी कामगार यूनियन के अध्यक्ष राजविदर ने बताया कि बैठक में पूंजीवादी शासकों के मजदूर अधिकारों पर हमलों के खिलाफ संघर्ष तेज करने के लिए जरूरी फै सले लिए गए। 18 अक्टूबर को श्रम कानूनों में संशोधन, मोदी सरकार का मजदूर वर्ग पर भयानक हमला विषय पर सेमिनार कराया जाएगा। जो डा. आंबेडकर धर्मशाला, जमालपुर अवाना में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगा। इसी तरह आठ नवंबर को मांगों संबंधी मजदूर पंचायत करने का फैसला भी लिया। इससे पहले लाकडाउन के दौरान गठित जागरूकता व सहायता कमेटी द्वारा किए राहत कार्यो का लेखा-जोखा पेश किया।

chat bot
आपका साथी