दशहरा उत्सव को लेकर रामायण कथा जारी, सीता जन्म प्रसंग सुनाया

श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में दशहरा उत्सव को लेकर सीता मंदिर में रामायण कथा जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 05:10 AM (IST)
दशहरा उत्सव को लेकर रामायण कथा जारी, सीता जन्म प्रसंग सुनाया
दशहरा उत्सव को लेकर रामायण कथा जारी, सीता जन्म प्रसंग सुनाया

संस, लुधियाना : श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में दशहरा उत्सव को लेकर सीता मंदिर में रामायण कथा जारी है। रविवार को सर्वप्रथम सुभाष गुप्ता ने पूजा अर्चना की। इसके बाद पंडित राजेश शास्त्री ने रामायण की चौपाइयां सुनाकर श्रद्धालुओं को अभिभूत किया। उन्होंने सीता जन्म प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। वहीं कमल बस्सी व दिनेश मरवाहा ने कहा कि अंतिम दिन भगवान राम, लक्ष्मण व रावण युद्ध का मंचन होगा। इससे पहले 25 अक्टूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो डोला ठाकुरद्वारा नौहरिया से आरंभ होकर हरिदेव मंदिर, मोचपुरा बाजार, लक्कड़ बाजार, केसरगंज मंडी, किताब बाजार, प्रताप बाजार से रामलीला मैदान में पहुंचेगी। मौके पर यशपाल पराशर, कमल बस्सी, दिनेश मरवाहा, लक्ष्मीनाथ गुप्ता, सुखराम महाजन, बलदेव गुप्ता, गुलशन टंडन, संदीप मरवाहा, राकेश बजाज, विशाल बावा, संदीप सभ्रवाल, नीरज पराशर, मुकेश कपूर, महंत गौरव बावा, मूर्ति लूंबा, दीपक जोशी, राम लुबाया जोशी, वेद भंडारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी