किसानों का दर्द पहचानें पीएम : खलीफा

पंजाब कांग्रेस के नेता एवं पेप्सू रोडवेज पंजाब के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल खलीफा सिघु बार्डर पर धरना दे रहे किसानों को समर्थन देने पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 10:34 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 10:34 PM (IST)
किसानों का दर्द पहचानें पीएम : खलीफा
किसानों का दर्द पहचानें पीएम : खलीफा

जागरण संवाददाता, जगराओं : पंजाब कांग्रेस के नेता एवं पेप्सू रोडवेज पंजाब के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल खलीफा सिघु बार्डर पर धरना दे रहे किसानों को समर्थन देने पहुंचे। इस मौके खलीफा ने किसानों को कंबल, शाल, जुराबें, टोपी व अन्य जरूरत का सामान वितरित किया। खलीफा ने बताया कि यह समान बेल्जियम में रह रहे उनके मित्रों द्वारा भेजा गया है।

खलीफा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब अन्नदाता का दर्द पहचान कर उनकी मांगें पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका में हुई हिसा पर तो पीएम अफसोस जाहिर कर रहे है, लेकिन किसानों की मौत पर एक बार भी दुख नहीं व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम देश के अन्नदाता को दुख पहुंचाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। पंजाब में भाजपा नेता अपने पद के लालच में और अपनी हाईकमान को खुश करने के लिए किसानों को बुरा भला कह रहे है, जोकि बहुत निदनीय है। उन्होंने कहा कि पाटी का प्रत्येक वर्कर किसानी झंडे के अंतर्गत किसानों को समर्थन देने के लिए हर पल तैयार है। इस मौके पर मोहित अरोड़ा व करण कपला उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी