Punjab News: जेड सर्टिफिकेशन में पंजाब की बड़ी भूमिका, दस हजार से अधिक कंपनियों को मिला प्रमाण-पत्र

Punjab News पंजाब में जेड सर्टिफिकेशन (Z Certification) में भूमिका बड़ी है। दस हजार से अधिक कंपनियों को पंजाब में जेड सर्टिफिकेशन मिली है। इसमें सबसे अधिक तदाद ब्राउंज सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वालों की है। वहीं गोल्ड में भी पंजाब की 28 कंपनियां शामिल हैं। इसके जरिए कंपनियों को ग्लोबल बाजार में अग्रसर होने में अहम रूप से मदद मिलेगी।

By Munish Sharma Edited By: Himani Sharma Publish:Mon, 15 Apr 2024 03:08 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2024 03:08 PM (IST)
Punjab News: जेड सर्टिफिकेशन में पंजाब की बड़ी भूमिका, दस हजार से अधिक कंपनियों को मिला प्रमाण-पत्र
जेड सर्टिफिकेशन में पंजाब की बड़ी भूमिका (फाइल फोटो)

मुनीश शर्मा, लुधियाना। जेड सर्टिफिकेशन (Z Certification) में पंजाब की भूमिका में तेजी से इजाफा हुआ है। कुछ आंकड़ों तक सीमित रहने वाली पंजाब की कंपनियों ने इंप्रूवमेंट कर जेड सर्टिफिकेशन में अहम भूमिका निभाई है। दस हजार से अधिक कंपनियों को पंजाब में जेड सर्टिफिकेशन मिली है।

ब्राउंज स‍र्टीफिकेशन प्राप्‍त करने वालों की संख्‍या सबसे अधिक

इसमें सबसे अधिक तदाद ब्राउंज सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वालों की है। वहीं गोल्ड में भी पंजाब की 28 कंपनियां शामिल हैं। बता दें कि जेड सर्टिफिकेशन के लिए प्रक्रिया बेहद कठिन रहती है और इसके लिए कई तरह के मापदंडो को पूरा करना पड़ता है।

इसके लिए कई तरह के पैरामीटर्स तय किए गए हैं, जो प्रोडक्टीविटी को बेहतर करने के साथ साथ रिजेक्शन को कम करने के साथ साथ पर्यावरण सरंक्षण और कुदरती स्त्रोतों को बचाने में अहम भूमिका अदा करते है।

कंपनियों को ग्लोबल बाजार में अग्रसर होने में मिलेगी मदद

इस सर्टिफिकेशन के जरिए कंपनियों को ग्लोबल बाजार में अग्रसर होने में अहम रूप से मदद मिलेगी। इसको लेकर पंजाब की कंपनियां सक्रिय हुई है और देश में एक अच्छे नंबर्स के साथ पंजाब की कंपनियों ने जेड सर्टिफिकेशन हासिल की है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: संगरूर सीट पर AAP, कांग्रेस और शिअद ने उतारे उम्मीदवार; भाजपा के लिए बने असमंजस के हालात

पंजाब की जेड सर्टिफाइड कंपनियां

माइक्रो यूनिट्स - 7801 स्माल स्केल - 1870 मीडियम - 441

किस सर्टिफिकेशन में कितनी कंपनियां

ब्राउंज - 10030 सिल्वर - 54 गोल्ड - 28

पंजाब में सबसे अधिक गोल्ड लुधियाना में

लुधियाना - 12 जालंधर - 9 मोहाली - 3 फतेहगढ़ सारहिब - 2 डेरा बस्सी - 2

यह भी पढ़ें:  Chandigarh News: मनीष तिवारी के उम्मीदवार घोषित होने के बाद कांग्रेस में मचा बवाल, 40 नेताओं ने अपने पद से दिया इस्‍तीफा

chat bot
आपका साथी