Punjab Famous Street Food: ये हैं पंजाब की 5 स्पेशल डिशिज, जब भी आएं जरूर चखें इनका स्वाद

Punjab Famous Street Food पंजाब में घूमने सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं। यहां के खान-पान पहनावा प्रसिद्ध स्थल काफी ज्यादा फेमस हैं। राज्य के खानपान के विदेशी भी काफी मुरीद है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Sep 2022 12:05 PM (IST) Updated:Thu, 22 Sep 2022 12:05 PM (IST)
Punjab Famous Street Food: ये हैं पंजाब की 5 स्पेशल डिशिज, जब भी आएं जरूर चखें इनका स्वाद
Punjab Famous Street Food: खानपान के लिए पंजाब काफी मशहूर। (फाइल फाेटाे)

आनलाइन डेस्क, लुधियाना। Punjab Famous Food: खानपान के लिए पंजाब काफी मशहूर है। अगर आप भी पंजाब में घूमने आ रहे हैं ताे यहां के स्वादिष्ट व्यंजनाें का जरूर लुत्फ उठाएं। पंजाब में घूमने सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं। यहां के खान-पान, पहनावा, प्रसिद्ध स्थल काफी ज्यादा फेमस हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि अगर आप पंजाब आ रहे हैं ताे आपको इन स्पेशल डिशिज को जरूर खाना चाहिए।

मटर पनीर

पूरे देश में पंजाब के मटर पनीर का काेई जबाव ही नहीं। पंजाबी मटर पनीर की यही विशेषता है कि पूरे भारत में इसका व्यापक रूप से आनंद लिया जाता है। परंपरागत रूप से पकवान को दोपहर या रात के खाने के लिए चावल और भारतीय आलू पराठा जैसे नान, कुलचा, रोटी या परांठा के साथ परोसा जाता है। मटर पनीर का ज्यादा इस्तेमाल शादियों, पार्टियों में किया जाता है।

सरसों का साग

पंजाब घूमने आएं हाे और सरसों का साग आपने नहीं खाया, तो आपने कुछ नहीं खाया। इसलिए आपको सरसों के साग को जरूर खाना चाहिए। पंजाब के सरसों का साग देश में लाेकप्रिय है। यहां लोग सरसों का साग बिना खाए वापस जाते नहीं हैं। सर्दी के माैसम में लाेग यहां बड़ी संख्या में घूमने आते हैं। पंजाब में कई धार्मिक स्थल है।

छाेले-कुल्चे

कुलचे काे आमतौर पर छोले के साथ खाया जाता है। डबल रोटी या ब्रेड को तंदूर या तवे पर रखकर पकाया जाता है, और इसे आमतौर पर घी से ब्रश किया जाता है और गर्म होने पर परोसा जाता है। अमृतसरी छाेले-कुलचे ताे पूरी दुनिया में मशहूर है। इसके स्वाद का जायका ताे ऐसा है कि आप मुरीद हाे जाएंगे। राज्य के जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में कुलचा काफी चाव से खाया जाने वाला व्यंजन है।

शाही पनीर

मुगल पकवानों से उत्पन्न शाही पनीर भी पंजाब में काफी फेमस है। यह आम तौर पर नान, रोटी, या पुरी जैसे भारतीय रोटी के साथ होता है। शाही पनीर का ज्यादा इस्तेमाल शादियों, पार्टियों में किया जाता है। पनीर को अक्सर शाही पनीर के रूप में जाना जाता है, पारंपरिक रूप से, इसे विशेष अवसरों और उत्सवों के दौरान शाकाहारी मुख्य भोजन के रूप में तैयार किया जाता है। स्वादिष्ट और पौष्टिक, शाही पनीर को आमतौर पर हरे धनिये से सजाया जाता है।

तंदूरी चिकन

तंदूरी चिकन या तंदूरी मुर्ग भारतीय पकवान में सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। इसका नाम फारसी शब्द तन्नूर से लिया गया है, जिसका अर्थ है आग। पकवान में चिकन मांस होता है जिसे दही में मैरीनेट किया जाता है, जिसे तंदूरी मसाला और जीरा के साथ पकाया जाता है, फिर कटार पर रखा जाता है। राज्य के कई जिलाें में यह काफी पराेसा जाता है।

chat bot
आपका साथी