Moga Accident: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू DMCH लुधियाना पहुंचे, घायलों का जाना हाल, CM ने की आर्थिक मदद की घोषणा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू लुधियाना पहुंचे। मोगा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीज को डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिद्धू उनका हालचाल पूछने के लिए सीधा डीएमसी पहुंचे और कुछ देर बाद लौट गए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:56 PM (IST)
Moga Accident: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू DMCH लुधियाना पहुंचे, घायलों का जाना हाल, CM ने की आर्थिक मदद की घोषणा
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू डीएमसी में घायलों का हाल जानते हुए। जागरण

जासं, लुधियाना। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पदभार संभालने के बाद पहले दिन ही नवजोत सिंह सिद्धू लुधियाना पहुंचे। मोगा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीज को डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिद्धू उनका हालचाल पूछने के लिए सीधा डीएमसी पहुंचे और वहां से लौट गए। उन्होंने घायल से मिलने के बाद उनके बेटे से मुलाकात की और परिवार वालों को आश्वासन दिया कि उनकी हर तरह से मदद की जाएगी। उन्होंने अस्पताल के डाक्टरों को भी घायल का विशेष ध्यान देने को कहा। उनके साथ तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर रंधावा, सुक्ख सरकारिया, कुलबीर सिंह जीरा भी थे। उधर, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मृतकोंऔर घायलों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की है।

बता दें कि शुक्रवार सुबह नवजोत सिंह सिद्धू के ताजपोशी समारोह में चंडीगढ़ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मिनी बस की पंजाब रोडवेज की बस के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें डीएमसी एवं फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। बस मोगा से अमृतसर जा रही थी।  

सुबह अभिनेता सोनू सूद भी मिले थे घायलों से

हादसे में तीन लोगों की मौत, 37 लोग गंभीर घायल हैं। इनमें 9 की हालत गंभीर हैं। सुबह हादसे के बाद बालीवुड एक्टर सोनू सूद घायलों का हाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार को 50-50 हजार और घायलों को 25-25 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की। इतना ही नहीं, हादसे में घायल कुछ लोगों के मोबाइल गुम हो गए थे। सोनू ने उन्हेंं नए मोबाइल दिलाने का वादा किया। यह मदद सूद चैरिटी फाउंडेशन के जरिए दी जाएगी।

मृतकों के परिवारों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार मदद 

इधर, मु्ख्यमंत्र कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक ट्वीट करके मृतकों के परिवारों को 5 लाख और घायलों के परिवार को एक्स ग्रैसिया 50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को सरकार की ओर से फ्री उपचार दिलाया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी