भाजपा के पंजाब वर्किंग कमेटी सदस्य व पूर्व पार्षद सिद्धू ने दिया इस्तीफा, किसानों के समर्थन में छोड़े सभी पद

जगराओं के पूर्व पार्षद दविंदरजीत सिंह सिद्धू द्वारा भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। यहां भाजपा के तीन पार्षद और 20 के करीब वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं और उनमें से अधिकतर अकाली दल में शामिल भी हो चुके हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 04:42 PM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 04:42 PM (IST)
भाजपा के पंजाब वर्किंग कमेटी सदस्य व पूर्व पार्षद सिद्धू ने दिया इस्तीफा, किसानों के समर्थन में छोड़े  सभी पद
पूर्व पार्षद दविंदरजीत सिंह सिद्धू द्वारा भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया गया।

जगराओं, जेएनएन। पिछले लंबे समय से कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के चलते पंजाब में भाजपा की स्थिति खराब होती जा रही है। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ चल रहे संघर्ष में केंद्र सरकार द्वारा किसानों की बात ना सुनने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पंजाब इकाई के वर्किंग कमेटी सदस्य और जगराओं के पूर्व पार्षद दविंदरजीत सिंह सिद्धू द्वारा भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया गया।

पहले भी बड़ी संख्या में नेता छोड़ चुके हैं पार्टी

पिछले समय में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ जगराओं से भाजपा के तीन पार्षद और 20 के करीब वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं और उनमें से अधिकतर अकाली दल में शामिल भी हो चुके हैं। इस समय जगराओं में भाजपा के मात्र 2 पार्षद बचे हुए थे। जिनमें से एक दविंदरजीत सिंह सिद्धू द्वारा भी आज पार्टी को छोड़ दिया गया है। अब जगराओं में भाजपा के इकलौते पार्षद (दिवंगत भाजपा नेता व पूर्व नगर कौंसिल प्रधान बलदेव कृष्ण धीर के सुपुत्र) एडवोकेट अंकुश धीर ही बचे हुए हैं। इससे पहले दो बार पांच 5 वर्ष के कार्यकाल के लिए नगर कौंसिल में भाजपा का प्रधान होता रहा है।

प्रधान ने नहीं उठाया फोन

भाजपा प्रधान गौरव खुल्लर से बात करने के लिए बार-बार उनका फोन लगाया गया, लेकिन उन्होंने फोन अटेंड नहीं किया। गौरव खुल्लर लगातार दावा कर रहे हैं कि आने वाले नगर कौंसिल चुनाव में हम सभी वार्डों से भाजपा के सिंबल पर उम्मीदवार खड़े करेंगे और जीतेंगे। लेकिन जिस तरह से भाजपा की वरिष्ठ लीडरशिप लगातार इस्तीफे दे रही है, उससे भाजपा के लिए भविष्य की राह आसान नहीं होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी