लुधियाना में विधायक सिमरजीत बैंस की चुनावी रैली में पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, जानिए फिर क्या हुआ

लुधियाना में एमएलए बैंस की चुनावी रैली में दुष्कर्म पीड़िता ने खलल डाल दिया। पीड़िता ने कहा कि पुलिस शिअद नेता एवं पूर्व मंत्री मजीठिया के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर सकती है ताे बैंस पर कार्रवाई करने से क्याें कतरा रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 02 Jan 2022 04:50 PM (IST) Updated:Sun, 02 Jan 2022 09:31 PM (IST)
लुधियाना में विधायक सिमरजीत बैंस की चुनावी रैली में पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, जानिए फिर क्या हुआ
लुधियाना में दुष्कर्म पीड़िता ने बैंस का किया विराेध। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Assembly Elections 2022ः लाेक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने रैली स्थल के बाहर विराेध किया। पीड़िता का कहना है कि उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है। यदि पुलिस शिअद नेता एवं पूर्व मंत्री मजीठिया के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर सकती है ताे बैंस पर कार्रवाई करने से क्याें कतरा रही है। वह खुलेआम रैलियां कर रहे हैं। पीड़िता ने बैंस को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। पीड़िता ने कहा कि वह सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से भी मिली, लेकिन इंसाफ नहीं मिला। गाैरतलब है किय यह मामला पिछले काफी दिन से सुर्खियाें में है। आने वाले विधानसभा चुनाव में यह और गर्मा सकता है।

गगनदीप सिंह सन्नी कैंथ हलका गिल से उम्मीदवार घाेषित

वहीं लोक इंसाफ पार्टी की 'लोक जगाओ, पंजाब बचाओ' हलका गिल की रैली में रविवार को पार्टी प्रधान एवं हलका आत्मनगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस विपक्षियों पर जमकर बरसे। बैंस ने कहा कि चुनावों के बाद पंजाब की सत्ता की चाबी लोक इंसाफ पार्टी के पास होगी। लोक इंसाफ पार्टी के सहयोग के बिना कोई भी दल  सत्ता पर काबिज नहीं हो सकेगा। बैंस ने रैली के मंच से ही पार्टी के प्रवक्ता गगनदीप सिंह सन्नी कैंथ को हलका गिल से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।

पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी लिप

बैंस ने ऐलान किया कि सत्ता की चाबी हाथ आते ही लोक इंसाफ पार्टी पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी। रिश्वतखोरी को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। रेत बजरी की चोरी को ब को सूबे के विकास एवं कर्ज के भुगतान में खर्च किया जाएगा। बैंस ने कहा कि सत्ता में आने पर लिप राजस्थान से पंजाब के पानी का सोलह लाख करोड़ रुपये वसूल करेगी। उन्होंने आरोप लगाकर अकाली दल एवं कांग्रेस के कार्यकाल में बराबर हो रहा है। लेकिन लिप की सत्ता में आने पर नायक फिल्म जैसा माहौल पंजाब में बनाया जाएगा। बैंस ने कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरह कर रहे हैं, लेकिन पंजाब के पानी के पैसे नहीं दे रहे हैं। बैंस ने कहा कि अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया उनको भगाेड़ा बनाना चाहते थे, लेकिन आज खुद ही भगौड़ा बने हुए हैं। बैंस साथ धक्का किया है। अब पीएम नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को फिरोजपुर में आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी