शादी का झांसा दे तलाकशुदा महिला से बनाता रहा संबंध, फिर बेटियों पर रखने लगा निगाह

प्रॉपर्टी डीलर तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसकी नीयत इस कदर बिगड़ी कि वो महिला की बेटियों पर भी बुरी नजर रखने लगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 03:00 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 04:53 PM (IST)
शादी का झांसा दे तलाकशुदा महिला से बनाता रहा संबंध, फिर बेटियों पर रखने लगा निगाह
शादी का झांसा दे तलाकशुदा महिला से बनाता रहा संबंध, फिर बेटियों पर रखने लगा निगाह

जेएनएन, लुधियाना। रिशी नगर में प्रॉपर्टी डीलर तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसकी नीयत इस कदर बिगड़ी कि वो महिला की बेटियों पर भी बुरी नजर रखने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने धोखे से उसका चेक चुरा लिया। उसे बैंक से बाउंस कराने के बाद अदालत से उसे नोटिस भेजकर परेशान करने लगा। अब थाना पीएयू पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपित आनंद जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। अपने बयान में महिला ने बताया कि वो इलाके में ब्यूटी सैलून चलाती है। उसका पति के साथ झगड़ा चल रहा है। इसी बीच, आरोपित के साथ उसकी जान पहचान हो गई। तलाकशुदा आरोपित ने उससे कहा कि उसका तलाक होने पर वो उसके साथ शादी कर लेगा।

महिला के मुताबिक इसी बात का झांसा देकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच, महिला को पता चला कि आरोपित उसकी बेटियों पर भी बुरी नजर रखता है। उसने जब आरोपित के सामने इस बात का विरोध किया तो उसने उसका एक चेक चोरी कर लिया, जिसे बैंक में लगाने पर वो बाउंस हो गया। उसी के आधार पर उसने अदालत से एक नोटिस जारी करके महिला को तंग करना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि रफीक आरोपित की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

मेहरबान में भी सामने आया ऐसा ही मामला

शादी का झांसा देकर एक शख्स ने युवती (24) से शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच के बाद थाना मेहरबान पुलिस ने आरोपित फोकल प्वाइंट निवासी विश्वजीत घोष के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वो आरोपित को पिछले पांच साल से जानती है। इस दौरान आरोपित से जान-पहचान बढ़ गई। तीन साल से आरोपित उसे इस झांसे में ले रहा है कि वो उसके साथ शादी करेगा। इसी का सहारा लेकर वो उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने कई बार उसे शादी करने के लिए कहा, लेकिन वो हर बार उसे टाल देता था। अंत पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारियों को सौंपी गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

डेहलों में ठेकेदार ने कर्मी से किया दुष्कर्म

डेहलों में एक ठेकेदार ने फैक्ट्री में काम करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म कर डाला। थाना डेहलों की पुलिस ने आरोपित किरणदीप सिंह उर्फ काला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका पूरा परिवार फैक्ट्री में नौकरी करती है और आरोपित उसी फैक्ट्री में ठेकेदार है।

14 को आरोपित उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। इसके बाद उसे गांव सरींह के पास एक निर्माणाधीन मकान में ले गया, जहां उसके साथ रात भर दुष्कर्म किया। फिर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 15 सिंतबर की सुबह आरोपित उसे गांव के पास छोड़कर फरार हो गया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी