लुधियाना के धनानसू में अवैध माइनिंग करते पुलिस ने धरे तीन आरोपित, जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया

लुधियाना में अवैध रूप से माइनिंग कर रहे तीन लोगाें को थाना मेहरबान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को रविवार दोपहर सूचना मिली थी कि आरोपित गांव धनानसू स्थित गांव की पंचायती जमीन में जेसीबी की मदद से अवैध रूप से माइनिंग कर रहे हैं।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 05:10 PM (IST)
लुधियाना के धनानसू में अवैध माइनिंग करते पुलिस ने धरे तीन आरोपित, जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया
लुधियाना में अवैध माइनिंग करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में ग्राम पंचायत की जमीन में बिना मंजूरी लिए अवैध रूप से माइनिंग कर रहे तीन लोगाें को थाना मेहरबान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से जेसीबी मशीन तथा ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लिए गए। आरोपितों पर केस दर्ज करके पुलिस की टीम छानबीन करने में जुटी हुई है।

एएसआइ गुरसेवक सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गांव भूखड़ी कलां निवासी सरबजीत सिंह, संदीप सिंह तथा सुखविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस को रविवार दोपहर सूचना मिली थी कि आरोपित गांव धनानसू स्थित गांव की पंचायती जमीन में जेसीबी की मदद से अवैध रूप से माइनिंग कर रहे हैं। सूचना के आधार पर दबिश देकर उन्हें काबू कर लिया गया।

लुधियाना में घर से काम पर गया व्यक्ति हुआ लापता, अपहरण की आशंका

घर से काम पर गया युवक लापता हो गया। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाशने पर जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना साहनेवाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ जगजीवन सिंह ने बताया कि उक्त केस लोहारा के सतगुुरु नगर निवासी रूप की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में महिला ने बताया कि 16 फरवरी को उसका 23 वर्षीय पति रोज की तरह घर से काम पर निकला। मगर शाम को घर लौट कर नहीं आया। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा कर बंधक बना रखा है।

chat bot
आपका साथी