बांके बिहारी व बालाजी महाराज के साथ फूल होली खेलता है उसकी मनोकामना पूरी होती : जिदल

श्री बाला जी सेवा परिवार की ओर से होली के उपलक्ष्य पर श्री बाला जी के पाठ का आयोजन शास्त्री नगर स्थित बाबा संत राम जिदल की अध्यक्षता में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 02:13 AM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 02:13 AM (IST)
बांके बिहारी व बालाजी महाराज के साथ फूल होली खेलता है उसकी मनोकामना पूरी होती : जिदल
बांके बिहारी व बालाजी महाराज के साथ फूल होली खेलता है उसकी मनोकामना पूरी होती : जिदल

संसू, लुधियाना : श्री बाला जी सेवा परिवार की ओर से होली के उपलक्ष्य पर श्री बाला जी के पाठ का आयोजन शास्त्री नगर स्थित, बाबा संत राम जिदल की अध्यक्षता में किया गया। पाठ में सर्वप्रथम संत राम जिदल ने श्री बाला जी महाराज को माला अर्पण कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने फेसबुक के माध्यम से जुड़े सभी भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी बांके बिहारी व बालाजी महाराज के साथ फूलों की होली खेलता है उसकी मनोकामना पूरी होती है। मनुष्य का सर्व प्रथम गुरु उसके माता-पिता होते है। इस लिए बालाजी भक्तो को बालाजी को अपना इष्ट मान अपने माता -पिता नमन करना चाहिए। जिदल ने बताया कि गुरु ही जीव का बेड़ा पार कर सकते हैं। जीव के सबसे बड़े गुरु माता - पिता ही हैं। जिदंल ने होली की देश-वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संसार में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जिसके जीवन में कष्ट न आए हो, लेकिन बालाजी का दरबार ऐसा है जहा नतमस्तक होकर मनुष्य सभी कष्टों से मुक्ति पा लेता है। श्री बाला जी महाराज को 56 भोग लगाया व आरती के साथ पाठ को विश्राम दिया गया। श्री बाला जी को छप्पन भोग अर्पित किए गए। इस अवसर पर बृज मोहन जिदल, शिव नारायण गुप्ता, सतीश मल्होत्रा, बाबी जिदल, वरदान जैन, निकुंज जैन, सुमित गोयल, श्री बालाजी सेवा संघ के सौरभ सिघानिया, अरुण गुप्ता, राकेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, सचिन अग्रवाल, सुनीष अग्रवाल, दीपक गुप्ता, दीपक भूलारा, रोहित नरूला, योगेश, विशाल गुप्ता, विजेंदर गुप्ता, रजत जैन आदि सेवादार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी