ओसवाल स्टेशनरी परिवार ने बांटा राशन

भगवान महावीर सेवा संस्थान के सहयोग से बाबा मल जी धाम हैबोवाल में राशन वितरण समारोह हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 02:30 AM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 02:30 AM (IST)
ओसवाल स्टेशनरी परिवार ने बांटा राशन
ओसवाल स्टेशनरी परिवार ने बांटा राशन

संस, लुधियाना : भगवान महावीर सेवा संस्थान के सहयोग से बाबा मल जी धाम, हैबोवाल में राशन वितरण समारोह हुआ। सुश्राविका ज्ञान देवी की पुण्य स्मृति पर सेवा का लाभ ओसवाल स्टेशनरी परिवार के विजय कुमार जैन, शुभ लता जैन, कनिष्क जैन, संचिता जैन, अनायशा जैन द्वारा लिया। उन्होंने 40 परिवारों को राशन वितरण कर माताश्री के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया, ओसवाल स्टेशनरी परिवार काफी वर्ष से समाजसेवा के क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। इसके अलावा बहुत सारी संस्थाओं को आर्थिक सहयोग दे रहा है। यही नहीं, यह परिवार जीव दया के क्षेत्र में भी काम रहा है। मौके पर परिवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पुजारियों के परिवारों को बांटा राशन संस, लुधियाना : सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने कृष्णा मंदिर फील्डगंज में पुजारियों के परिवारों को राशन बांटा। सेवा कार्य में भाजपा नेता राकेश कपूर, थाना डिवीजन दो की जसवीर कौर विशेष रूप से शामिल हुईं। युवा मैत्री संघ के प्रधान गोल्डी सभरवाल, पंडित विनीत पाठक, पंडित शिवम भारद्वाज, शैम्पी खुराना, रमेश चंद्र सभ्रवाल ने ट्रस्ट के सरप्रस्त आइपीएस इकबाल सिंह गिल, प्रधान जसवंत सिंह छापा, महासचिव चंद्र भनोट, सुखजिदर सिंह गिल, हरेंद्र सिंह रकबा को सिरोपा डालकर सम्मानित किया। वहीं गोल्डी सभरवाल ने कहा कि ट्रस्ट कई वर्ष से समाजसेवा व धार्मिक कार्य कर रहा है। इसके साथ ही जरूरतमंद परिवारों की मदद में योगदान दे रहा है।

भजन गणपति बप्पा मोरिया का विमोचन संस, लुधियाना : युवा पीढ़ी धार्मिक कार्य में भजनों के माध्यम से अच्छा योगदान दे रही है। इससे धर्म का प्रचार व प्रसार बढे़गा। यह विचार सोमवार को कल्याण नगर में विकास राजपूत का नया भजन गणपति बप्पा मोरिया का विमोचन के दौरान केके सूरी ने व्यक्त किए। सर्वप्रथम सदस्यों ने गणपति महाराज की पूजा की। इस अवसर पर कुमार संजीव, राकी चनोरिया, ललित सूरी, राकेश मल्होत्रा, दविदर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी