अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की माैत, महिला समेत दो घायल

बिंदर ने बताया कि सतीश घर से किसी काम के लिए गया था। शाम को जब वो वापस नहीं आया तो वो उसकी तलाश में निकला।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:19 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 12:19 PM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की माैत, महिला समेत दो घायल
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की माैत, महिला समेत दो घायल

लुधियाना, जेएनएन। दिल्ली जीटी रोड को पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एएसआइ ओंकार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सम्राट कॉलोनी निवासी सतीश मिश्रा (42) के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के भाई बिंदर मिश्रा की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में बिंदर ने बताया कि सतीश घर से किसी काम के लिए गया था। शाम को जब वो वापस नहीं आया तो वो उसकी तलाश में निकला। दिल्ली जीटी रोड पर चेक किया तो पता चला कि किसी अज्ञात वाहन से कुचल कर उसके भाई की माैत हो गई है।

वहीं, जनता नगर इलाके में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से स्कूटी सवार की टांग कुचली गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने जनता नगर निवासी गुरदीप सिंह की शिकायत पर ऊंची मंगली निवासी अरमेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में गुरदीप ने बताया कि वो अकाल मार्केट में कपड़े की दुकान करता है। बीते दिन दोपहर को वह अपने वर्कर इकबाल सिंह के साथ स्कूटी पर सवार होकर समराला चौक से आ रहा था। इस दौरान जनता नगर के पास आरोपित ने ट्रैक्टर से उनके स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी टांग कुचल गई।

वहीं, मॉडल टाउन इलाके में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से भतीजे के साथ स्कूटर पर जा रही महिला की टांग टूट गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। धांधरां रोड के बाजवा नगर निवासी राेहित कुमार ने बताया कि 30 जून को वह अपनी बुआ के साथ स्कूटर पर जा रहा था। माॅडल टाउन में लापरवाही से कार चला रही महिला ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी