PAU में बनाए नौ स्ट्रांगरूम में रखीं 1721 EVM, जानें मतगणना के लिए कहां-कहां बने हैं सेंटर

नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए अलग-अलग Strong Room में रखी इन EVM की सुरक्षा के लिए Punjab Police के अलावा अर्धसैनिक बल भी तैनात रहेंगे।

By Sat PaulEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 02:44 PM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 09:08 AM (IST)
PAU में बनाए नौ स्ट्रांगरूम में रखीं 1721 EVM, जानें मतगणना के लिए कहां-कहां बने हैं सेंटर
PAU में बनाए नौ स्ट्रांगरूम में रखीं 1721 EVM, जानें मतगणना के लिए कहां-कहां बने हैं सेंटर

जेएनएन, लुधियाना। मतदान में उपयोग हुई 1721 EVM के लिए Punjab Agriculture University में नौ स्ट्रांगरूम बनाए गए हैं। नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए अलग-अलग Strong Room में रखी इन EVM की सुरक्षा के लिए Punjab Police के अलावा अर्धसैनिक बल भी तैनात रहेंगे। 23 मई को मतगणना होगी। इस दिन पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आम लोगो के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग इमारतों की व्यस्था है। जबकि सेंट्रल व पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम के लिए एक ही इमारत के अलग-अलग हिस्से चिन्हित किए गए हैं।

इसके अलावा श्री फतेहगढ़ साहिब के पांच इलाके जो जिला Ludhiana के अंतर्गत आते हैं उनकी मतगणना गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में की जाएगी। मतगणना के लिए PAU में विधानसभा एरिया के अनुसार अलग-अलग सेंटर बनाए गए है। मतगणना कवर करने के लिए मीडिया के लिए सुखदेव भवन में मीडिया सेंटर बनाया गया है।

मतगणना के लिए पीएयू में बनाए गए सेंटर 

विधानसभा क्षेत्र     सेंटर 

पूर्वी                      सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल 

दक्षिण                   परीक्षा केंद्र प्रथम मंजिल

आत्मनगर           किसान प्रशिक्षण  केंद्र

केंद्रीय व पश्चिम    जिम्नेजियम हाल ग्रांउड फ्लोर

उत्तरी                 मल्टीपर्पज हाल स्मार्ट स्कूल

गिल                 एग्जीमिशन हॉल ग्रांउड फ्लोर 

दाखा                सुखदेव भवन डाइनिंग हॉल 

जगराओं          डॉक्टर डीएस देव परीक्षा केंद्र

फतेहगढ़ साहिब के क्षेत्रों की भी होगी मतगणना

श्री फतेहगढ़ साहिब के अंतर्गत आते पांच विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में होगी। खन्ना की मतगणना पॉलीटेक्निक कॉलेज की दूसरी मंजिल, समराला की न्यू स्पोर्ट्स हॉल कांप्लेक्स, साहनेवाल की परीक्षा हॉल की दूसरी मंजिल व पायल की मतगणना मेकेनिकल हॉल पॉलीटेक्निक कॉलेज में होगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी