अवैध निर्माणों की निगम कमिश्नर से की शिकायत

जागरण संवाददाता, लुधियाना महानगर में बिल्िडग ब्रांच की मिलीभगत से हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 08:17 PM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 08:17 PM (IST)
अवैध निर्माणों की निगम कमिश्नर से की शिकायत
अवैध निर्माणों की निगम कमिश्नर से की शिकायत

जागरण संवाददाता, लुधियाना

महानगर में बिल्िडग ब्रांच की मिलीभगत से हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ अब लोगों ने निगम अधिकारियों से शिकायतें करनी शुरू कर दी है लेकिन अभी तक निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।

परमजीत सिंह ने जोन सी में बन रही आधा दर्जन अवैध निर्माणों की शिकायत नगर निगम कमिश्नर से की है। ये निर्माण बिना मंजूरी के बन रही है। परमजीत ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि यह मिलीभगत से हो रहा है। उन्होंने इसकी जांच करवा कार्रवाई की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि पिछले डेढ़ महीने में हर में अवैध निर्माणों की बाढ़ गई है। अतिक्रमण के खिलाफ डेढ़ महीने में कोई कार्रवाई नहीं की है।

chat bot
आपका साथी