खन्ना के वार्ड 12 में पूर्व पार्षद नागपाल ने बांटे स्मार्ट राशन कार्ड

अमलोह रोड स्थित वार्ड 12 में पूर्व पार्षद गुरमीत सिंह नागपाल ने सस्ता अनाज स्कीम के अंतर्गत लाभार्थियों को स्मार्ट राशन कार्ड बांटने के अभियान की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 01:40 AM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 01:40 AM (IST)
खन्ना के वार्ड 12 में पूर्व पार्षद नागपाल ने बांटे स्मार्ट राशन कार्ड
खन्ना के वार्ड 12 में पूर्व पार्षद नागपाल ने बांटे स्मार्ट राशन कार्ड

जागरण संवाददाता, खन्ना : अमलोह रोड स्थित वार्ड 12 में पूर्व पार्षद गुरमीत सिंह नागपाल ने सस्ता अनाज स्कीम के अंतर्गत लाभार्थियों को स्मार्ट राशन कार्ड बांटने के अभियान की शुरुआत की। यह स्मार्ट कार्ड विभिन्न पड़ावों में जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे। इस दौरान विधायक गुरकीरत सिंह कोटली के राजनीतिक सचिव हरिंदर सिंह कनेच विशेष तौर पर पहुंचे। कनेच ने बताया कि कैप्टन सरकार ने इस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए स्मार्ट कार्ड शुरू करवाए हैं। नागपाल ने कहा कि विधायक कोटली के निर्देशों के अंतर्गत वार्ड निवासियों को अधिक से अधिक सहूलियतें दी जाएंगी। उनके नेतृत्व में यह स्मार्ट कार्ड सारे शहर में बांटे जाएंगे। इस कार्ड के साथ लोग किसी भी डिपो से राशन ले सकते हैं। इस मौके दलजीत थापर, हरविन्दर शंटू, शाम लाल माटा, काकू राम, अमर सिंह नागपाल, मनी राम, स्वर्ण सिंह, राम वधवा, कुलविन्दर सिंह, अमरजीत कुमार भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी