सिविल अस्पताल के ईटीपी प्लांट से मोटर चोरी

सिविल अस्पताल के ईटीपी प्लांट से एक मोटर चोरी हो गई। इसका पता शुक्रवार की सुबह लगा जब कर्मचारी प्लांट पर पहुंचे। इसकी लिखित शिकायत सिविल अस्पताल की एसएमओ को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 07:46 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 07:46 PM (IST)
सिविल अस्पताल के ईटीपी प्लांट से मोटर चोरी
सिविल अस्पताल के ईटीपी प्लांट से मोटर चोरी

जासं, लुधियाना : सिविल अस्पताल के ईटीपी प्लांट से एक मोटर चोरी हो गई। इसका पता शुक्रवार की सुबह लगा, जब कर्मचारी प्लांट पर पहुंचे। इसकी लिखित शिकायत सिविल अस्पताल की एसएमओ को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल की मोर्चरी के पास एक ईटीपी प्लांट लगाया गया है, जिसमें गंदे पानी को साफ किया जाता है। वहां फिल्टर प्रेस के साथ एक मोटर लगी हुई थी, जो पानी में फैली गंदगी को खींचती है। वीरवार की शाम कर्मचारी प्लांट को बंद कर चले गए। जब शुक्रवार सुबह काम पर लौटे तो देखा कि प्लांट के अंदर से मोटर चोरी हुई थी। इस संबंधी उन्होंने तुरंत शिकायत सिविल अस्पताल प्रबंधन को दे दी।

पार्किग के निर्माण के लिए तोड़ी दीवार का फायदा उठा रहे चोर

बता दें कि सिविल अस्पताल में ओपीडी के पीछे पार्किंग के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। सामान लाने ले जाने के लिए वहां पीछे की दीवार तोड़ी गई है, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं और अस्पताल के सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं। इसकी ओर अस्पताल का ध्यान ही नहीं है। तीन दिन पहले एक आरोपित को पुलिस मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आई थी। उस आरोपित ने भी पुलिस को चकमा देकर इसी रास्ते से भागने की कोशिश की थी। हालांकि उसे कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया गया था।

chat bot
आपका साथी