शादी का झांसा देकर दो साल तक बनाए शारीरिक संबंध, फ‍िर एक दिन कमरे में छोड़कर हो गया फरार

शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती से एक युवक शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसे कमरे में छोड़कर फरार हो गया।

By Sat PaulEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 11:27 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 06:00 PM (IST)
शादी का झांसा देकर दो साल तक बनाए शारीरिक संबंध, फ‍िर एक दिन कमरे में छोड़कर हो गया फरार
शादी का झांसा देकर दो साल तक बनाए शारीरिक संबंध, फ‍िर एक दिन कमरे में छोड़कर हो गया फरार

जेएनएन, लुधियाना। शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती से एक युवक शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसे कमरे में छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने पीड़‍िता की शिकायत की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

पुलिस को दी शिकायत में 27 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी पहचान मॉडल टाउन पिंजौर पंचकूला हरियाणा निवासी अमनप्रीत सिंह के साथ पवेलियन मॉल में हुई थी। वह काम की तलाश में थी और इस संबंध में उसकी अमनप्रीत के साथ बात हुई। जिसके बाद दोनों ने अपने मोबाइल नंबर शेयर कर लिए और आपस में बातें करने लगे। समय के साथ नजदीकियां बढऩे लगीं तो अमन उसे अपने घर ले गया और शादी के लिए बात की। उसके माता पिता ने उनसे पहले काम सेट करने को कहा तो वह चंद्रलोक में एक कमरा किराये पर लेकर रहने लगे।

बाद में अमन उसके साथ यह कहकर शारीरिक संबंध बनाता रहा कि वह दोनों शादी कर लेंगे। मगर उससे शादी नहीं करवाई, और वहां से दस्तावेज और कपड़े लेकर चला गया ओर उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया। जब उसके परिजनों से बात की तो परिजनों ने भी उसकी बात नहीं सुनी।

युवती के अनुसार अमन ने उसका नाम पत्नी के तौर पर ईएसआइ अस्पताल में कार्ड पर भी दर्ज करवाया था। इसके बाद अमन उसे शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाता रहा और उसके साथ बदतमीजी करता था। पुलिस की ओर से वूमन सेल की मुखी की ओर से जांच की गई थी। इसके बाद पुलिस ने अमनप्रीत सिंह के खिलाफ थाना टिब्बा में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच अधिकारी सब इंसपेक्टर किरन लता ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी