आत्म वल्लभ जनपथ के सदस्य गुरुदेव के दर्शन को रायकोट पहुंचे

शुक्रवार को रायकोट के नजदीक गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नित्यानन्द सूरीश्वर म. आदि ठाणा के दर्शन वंदन का लाभ प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 06:22 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 06:22 PM (IST)
आत्म वल्लभ जनपथ के सदस्य गुरुदेव के दर्शन को रायकोट पहुंचे
आत्म वल्लभ जनपथ के सदस्य गुरुदेव के दर्शन को रायकोट पहुंचे

संस, लुधियाना : पांच शिखर युक्त श्री वासु पूज्य स्वामी पंच कल्याणक जिन मंदिर, आत्म वल्लभ जनपथ के निर्माता व चेयरमैन परम उदारमना महेश गोयल, प्रधान कोमल कुमार जैन ड्यूक, विनोद जैन सीएचई, सतपाल जैन, सीए संजीव जैन, जुगमिद्र जैन ने शुक्रवार को रायकोट के नजदीक गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नित्यानन्द सूरीश्वर म. आदि ठाणा के दर्शन वंदन का लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर कार्यदक्ष मोक्षानंद महाराज सा. से 15 फरवरी को जनपथ में होने जा रहे प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विचार विमर्श किया।

वहीं गुरुदेवों ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम उत्तरी भारत में पांच शिखर युक्त यह पहला जिनायल है, जिसका भूमिदान व स्वद्रव्य से निर्माण गोयल परिवार ने बड़ी निष्ठा व उदारता से करवाया है।

सीए संजीव जैन ने कहा कि 10 से 15 फरवरी के बीच श्री वासु पूज्य पंच कल्याणक जैन मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह गच्छाधिपति शांतिदूत आचार्य श्रीमद नित्यानंद सूरीश्वर महाराज ठाणा-6 के सानिध्य में धूमधाम से आयोजित होगा। समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आज उनसे समारोह को लेकर आशीर्वाद लिया।

chat bot
आपका साथी