माता कौशल्या सेवा केंद्र ने 41 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन

माता कौशल्या सेवा केंद्र की 41 जरूरतमंद परिवारों की जरूरतों को पूरा करने के उदेश्य से राशन वितरित किया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2022 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2022 08:22 PM (IST)
माता कौशल्या सेवा केंद्र ने 41 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन
माता कौशल्या सेवा केंद्र ने 41 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन

जागरण संवाददाता, खन्ना

स्थानीय माता रानी मोहल्ला स्थित सीनियर सिटीजन हाल में संस्था पंजाब खत्री चेतना मंच की शाखा माता कौशल्या सेवा केंद्र द्वारा जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने के उदेश्य के साथ 141वां राशन वितरण समारोह, संस्था सरपरस्त मदन लाल शाही, प्रधान राजिदर पुरी और महासचिव सीए एस.के. भल्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। संस्था द्वारा शहर के समाजसेवी और दानवीरों के सहयोग से 41 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन बांटा गया। इसके साथ ही माता रानी मंदिर को भी दो थैले राशन दिए गए।

मदन लाल शाही ने कहा कि शहर के दानवीरों के सहयोग से ही यह शुभ कार्य चल रहे हैं। इस मौके सीए एस.के. भला ने दानी सज्जनों का अभिनंदन और धन्यवाद किया। वहीं प्रधान राजिदर पुरी ने पटियाला निवासी नरेश चोपड़ा के सहयोग से 12000/- की योगदान राशि संस्था को उपलब्ध करवाई। प्रधान पुरी ने बताया कि आसपास के इलाके के लोग भी संस्था के कार्यों को देखते हुए योगदान देने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होने आश्वासन दिया कि समाज सेवा के क्षेत्र में एंबुलेंस और फ़्रीजर बॉक्स की सेवा भी जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर चेयरमैन अशोक देओड़ा, वाईस चेयरमैन राज बत्ता, गौतम ढंड, सतपाल चावला, गुरदीप पुरी, मा. शाम सुंदर, तरसेम कोहली, मनोहर लाल विज, सतीश सोफत, पवन जैदका, परमिदर सिंह, राजू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी