मुक्तेश्वर धाम में पूजन व दर्शन मात्र से मिलता है मोक्ष : चेतन बवेजा

महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी के सदस्यों ने वर्षो से चली आ रही परपंरा को जारी रखते हुए सावन महीने के पांचवें सोमवार को चेतन बवेजा के नेतृत्व में चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम पहुंचकर महारुद्राभिषेक कर भोले बाबा का पगड़ी श्रृंगार किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 11:50 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 11:50 PM (IST)
मुक्तेश्वर धाम में पूजन व दर्शन मात्र से मिलता है मोक्ष : चेतन बवेजा
मुक्तेश्वर धाम में पूजन व दर्शन मात्र से मिलता है मोक्ष : चेतन बवेजा

संस, लुधियाना : महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी के सदस्यों ने वर्षो से चली आ रही परपंरा को जारी रखते हुए सावन महीने के पांचवें सोमवार को चेतन बवेजा के नेतृत्व में चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम पहुंचकर महारुद्राभिषेक कर भोले बाबा का पगड़ी श्रृंगार किया। विद्वान ब्राह्मणों की तरफ से उच्चारित मंत्रों के साथ गंगा जल, पंचामृत, बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, पुष्प, फल, शहद आदि से भगवान शिव के विधिवत पूजन व रुद्राभिषेक का फेसबुक लाइव प्रसारण कर विश्वभर में भक्तों को भोलेनाथ के दर्शन करवाए गए। सामूहिक आरती के उपरांत भगवान को अर्पित अनेक प्रकार के व्यंजनों के भोग प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने कहा कि सावन माह के पांच सोमवार को मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में भोले नाथ का जलाभिषेक, पूजन व दर्शन मात्र से इंसान मोक्ष को प्राप्त करता है। इससे पूर्व चेतन बवेजा ने महादेव सेवा दल सदस्यों की तरफ से हर सोमवार को पूजन के दौरान जाने-अनजाने में हुई भूल पर भगवान से क्षमा याचना की। इस अवसर पर पंकज गिल्होत्रा, बन्नी बवेजा, जतिंद्र दुग्गल, आशू राणा, बलदेव भोला, राज कुमार गुप्ता, प्रदीप मितल, कर्ण अग्रवाल, तरुण कुमार, योगेश सैणी, अजय कुमार, सुरेश खन्ना, विवेक रावला, वासु गर्ग, सुभाष शर्मा, सतीश शर्मा, मंगल यादव, योगिंद्र कुमार, बूटी राम, विक्की अरोड़ा, कौशल कुमार, जोगिंद्र चौहान व अन्य भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी