यूथ कांग्रेस 12 दिसंबर तक चलाएगी सदस्यता अभियान

यूथ कांग्रेस ने वीरवार को सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। सदस्यता के लिए ऑनलाइन व मैनुअल तौर पर फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। इस दौरान सभी फार्म जिला कांग्रेस भवन में जमा होंगे। इस बार जिला यूथ कांग्रेस के दो प्रधान होंगे जिसमें शहरी और देहात का अलग-अलग प्रधान चुना जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 09:10 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 09:10 PM (IST)
यूथ कांग्रेस 12 दिसंबर तक चलाएगी सदस्यता अभियान
यूथ कांग्रेस 12 दिसंबर तक चलाएगी सदस्यता अभियान

जासं, लुधियाना : यूथ कांग्रेस ने वीरवार को सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। सदस्यता के लिए ऑनलाइन व मैनुअल तौर पर फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। इस दौरान सभी फार्म जिला कांग्रेस भवन में जमा होंगे। इस बार जिला यूथ कांग्रेस के दो प्रधान होंगे जिसमें शहरी और देहात का अलग-अलग प्रधान चुना जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा स्तर पर पहले की तरह ही अध्यक्ष चुने जाएंगे। जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजीव राजा ने बताया कि यूथ कांग्रेस की सदस्यता हासिल करने के लिए आावेदनकर्ता को ऑनलाइन फार्म भरने पर शुल्क 75 रुपये व मैनुअल फार्म जमा करवाने पर 125 रुपये जमा करवाने होंगे। एक जनवरी 1983 या इसके बाद जन्म लेने वाले डेलिगेट्स ही सदस्यता फार्म भर सकेंगे। राजा ने बताया कि लोकतांत्रिक प्रकिया के माध्यम से पंजाब, जिला, विधानसभा व वार्ड स्तर पर कार्यरत मौजूदा यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को अगली चुनाव प्रकिया में उतरने से पूर्व पुराने कार्यो के दस्तावेज 1 से 3 दिसंबर तक जमा करवाने होंगे। उनका रिपोर्ट कार्ड देखकर ही उन्हे वर्ष 2019 के मई-जून में होने वाले यूथ कांग्रेस के चुनाव मैदान में उतरने की इजाजत मिलेगी। इस मौके पर मुनीष शाह, चेतन धालीवाल, गुरजीत सिंह शींह, योगेश हांडा, अंकुर शर्मा, चेतन थापर, गुरविन्द्रपाल सिंह टिंवक्ल, हरभजन लोहारा, महिन्द्रपाल, संजीव शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी