अवैध संबंधों में पति बन गया था रोड़ा, पत्नी ने प्रेमी की मदद से हत्या कर शव नहर में फेंका

लुधियाना के ताजपुर बेट में महिला ने अपने प्रेमी व एक अन्य व्यक्ति की मदद से पति की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को नीलों नहर में फेंक दिया। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपित फरार है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 02:08 PM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 02:08 PM (IST)
अवैध संबंधों में पति बन गया था रोड़ा, पत्नी ने प्रेमी की मदद से हत्या कर शव नहर में फेंका
पुलिस ने हत्या की आरोपित महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

लुधियाना, जेएनएन। शहर के ताजपुर बेट इलाके में रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी व एक अन्य व्यक्ति की मदद से पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नीलों नहर में फेंक दिया गया। अब पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनके तीसरे साथी की तलाश जारी है। तीनों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज करके पकड़े गए दोनों आरोपितों को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। जहां से दो दिन का रिमांड हासिल करके उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया के आरोपितों की पहचान गांव कडयाणा कलां निवासी गुरदीप सिंह तथा गांव ताजपुर निवासी गुरप्रीत कौर के रूप में हुई। जबकि फरार हुया आरोपित गांव हवास निवासी गुरप्रीत सिंह है। पुलिस ने गांव दुगरी निवासी मलकीत सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। उसने बताया कि गांव ताजपुर में रहने वाला उनका भतीजा लखबीर सिंह (42) खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके परिवार में उसकी पत्नी व एक बेटा है।

कत्ल कर लाश को किया खुर्द बुर्द

9 दिसंबर को लखबीर सिंह ने उन्हें फोन करके बताया कि वह अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर से बहुत परेशान है। गुरप्रीत कौर के गुरदीप सिंह के साथ नाजायज संबंध है। वह लगातार उसे धमकियां दे रहे हैं। 12 दिसंबर को गुरप्रीत कौर ने उन्हें फोन करके बताया कि लखबीर सिंह घर में बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया है। उसकी बहुत तलाश की गई, मगर वह कहीं नहीं मिला। मलकीत सिंह ने गांव में पहुंचकर अपने स्तर पर छानबीन की तो लखबीर सिंह के दोस्त संदीप सिंह ने बताया के 10-11 दिसंबर की रात को अपने घर के बाहर खड़ा था। उस दौरान उक्त तीनों आरोपित इनोवा कार नंबर (पीबी10सीवाई0222) में एक व्यक्ति को कहीं ले जा रहे थे। इसलिए उन्हें पूरा यकीन है कि गुरप्रीत कौर ने अपने साथियों के साथ मिलकर लखबीर सिंह का कत्ल करके उसकी लाश को कहीं खुर्द बुर्द कर दिया है।

सिर पर डंडे मार की हत्या

इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने कबूल किया है कि उन लोगों ने लखबीर सिंह के सिर पर डंडे मार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके शव को नीलों नहर में बहा दिया। कुलवंत सिंह ने कहा कि शव को तलाशने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी